फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   after musarat ashiq hussain faktoo is next to be released

मसर्रत के बाद होगी आतंकी फकतू की रिहाई

Mon, 09 Mar 2015 05:10 PM IST
Updated Mon, 09 Mar 2015 05:10 PM IST
विज्ञापन
after musarat ashiq hussain faktoo is next to be released

अलगाववादी नेता मसर्रत आलम की रिहाई पर उठा बवाल अभी शांत भी नहीं हुआ कि एक अन्य आतंकी आशिक हुसैन फकतू की रिहाई की चर्चा होने लगी है। मुफ्ती मोहम्मद सईद यदि अपने अधिकार का इस्तेमाल करते हुए फकतू की रिहाई करते हैं तो रियासत में पीडीपी और भाजपा के गठबंधन पर इसका सीधा असर पड़ेगा।

विज्ञापन


इतना ही नहीं, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) ने भी इन कदमों को पार्टी की राष्ट्रवाद की विचारधारा के विपरीत बताया है। शनिवार को नागपुर में आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत और संघ के नेताओं से भाजपा अध्यक्ष अमित शाह मिले थे। इस दौरान आरएसएस ने इस मामले में सावधानीपूर्वक कदम उठाने को कहा और किसी तरह के समझौते से परहेज करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


अलगाववादियों की रिहाई पर सुरक्षा एजेंसियों ने घाटी में एकबार फिर आतंकवाद बढ़ने की चिंता जताई है। उनका कहना है कि एक ओर सुप्रीम कोर्ट में इन नेताओं की रिहाई के खिलाफ केंद्र संघर्ष चल रहा है, वहीं रियासती सरकार उनकी रिहाई के लिए अपने अधिकार का इस्तेमाल कर रही है, जो उचित नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पहले उमर अब्दुल्ला ने भी इस तरह के प्रस्ताव को नकार दिया था। मुख्यमंत्री के कदम से सहयोगी पार्टी भाजपा भी सकते में आ गई है।

कैदियों की रिहाई पर कोई समझौता नहीं

after musarat ashiq hussain faktoo is next to be released

पार्टी के नेताओं का कहना है कि दोनों दलों के बीच न्यूनतम साझा कार्यक्रम (सीएमपी) बनाने के दौरान राजनीतिक कैदियों की रिहाई पर सिर्फ चर्चा हुई थी, लेकिन इस मामले पर कोई समझौता नहीं हुआ था और न ही इसे सीएमपी में शामिल किया गया था। भाजपा के तमाम नेता कह रहे हैं कि मुख्यमंत्री ने यह कदम उठाने से पहले न तो उनसे बातचीत की और न ही पार्टी को विश्वास में लिया।

बता दें कि कुछ दिन पहले फकतू ने रियासत में मुस्लिम आबादी बढ़ाने के लिए जेल से ही अपने समर्थकों को संदेश दिया था। फकतू ने फतवा जारी करते हुए कहा था कि, सरकार रियासत में मुस्लिमों को अल्पसंख्यक बनाना चाहती है। कश्मीर में बहुसंख्या में रहने के लिए फकतू ने ज्यादा से ज्यादा बच्चे पैदा करने की बात कही थी।

कौन है आशिक हुसैन फकतू?
कश्मीर घाटी में सबसे ज्यादा समय तक जेल में सजा काटने वाले शख्स आशिक हुसैन फकतू पर मानवाधिकार कार्यकर्ता एचएन वांचू की हत्या का आरोप है। इस्लामिक संगठन जमात-उल-मुजाहिदीन के पूर्व शीर्ष कमांडर फकतू को उम्र कैद की सजा मिली है और पिछले 22 सालों से जेल में कैद है। अलगाववादी और दुख्तारन-ए-मिल्लत की प्रमुख साइदा आशिया अंद्राबी के साथ विवाह करने वाले फकतू की अपील सुप्रीम कोर्ट में लंबित है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed