फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   after Hajin encounter, army says top LeT leadership in Kashmir wiped out

जम्मू-कश्मीरः हाजिन ऑपरेशन के बाद इलाके से एक बड़े नेटवर्क का हुआ सफाया

Sun, 19 Nov 2017 07:01 PM IST
अमृतपाल सिंह बाली, अमर उजाला/श्रीनगर
अमृतपाल सिंह बाली, अमर उजाला/श्रीनगर Updated Sun, 19 Nov 2017 07:01 PM IST
विज्ञापन
after Hajin encounter, army says top LeT leadership in Kashmir wiped out
- फोटो : BASIT ZARGAR

श्रीनगर में एक संयुक्त प्रेस कांफ्रेंस के दौरान सेना की 15वीं कोर के जीओसी लेफ़्टिनेंट जनरल जेएस संधू, डीजीपी जम्मू कश्मीर-पुलिस डॉ एसपी वैद, जीओसी विक्टर फ़ोर्स मेजर जनरल बीएस राजू, आईजी सीआरपीएफ (ऑपरेशनस) ज़ुल्फि़कार हस्सन और आईजी कश्मीर मुनीर अहमद खान ने बताया कि उत्तरी कश्मीर के बांदीपुरा जिले के हाजिन इलाके में शनिवार को हुई मुठभेड़ में मारे गए छः पाकिस्तानी आतंकियों के बाद आतंकियों का इस इलाके से एक बड़े नेटवर्क का पूरी तरह से सफाया हो चुका है।

विज्ञापन

सुरक्षाबलों का दावा है कि लश्कर आतंकी महमूद शाह की अगुवाई वाले इस ग्रुप का हाथ घाटी के कई बड़े हमले करने में था। लेफ़्टिनेंट जनरल जेएस संधू ने कहा कि हाजिन का इलाका शुरू से ही सुरक्षा एजेंसियों के लिए ध्यान का केंद्र बना हुआ था और इस वर्ष की शुरुआत से ही इस इलाके में कई बड़े ऑपरेशन को अंजाम दिए गया जिसमें सुरक्षा बलों ने कई आतंकियों को मार गिराया था।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सुरक्षा बलों ने हाजिन में ही रशीद बिल्ला को भी इस साल फऱवरी में, मुज़ नाटा और सितम्बर के महीने में रमजान पर्रे को ढेर किया गया। संधू ने यह भी कहा कि एक रणनीति के अंतर्गत हमारी ओर से सितम्बर के महीने के बाद से हाजिन में लगातार तलाशी अभियान चलाये गए और इन ऑपरेशनों में हमारी स्पेशल फ़ोर्स भी शामिल थी और पुलिस, सीआरपीएफ के साथ साथ इंटेलिजेंस एजंसियों के साथ मिलके हम हाजिन में कानून व्यवस्था की स्थिति को बनाये रखने में कामयाब रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीँ हाजिन के चंदरगीर इलाके को लेकर उन्होंने कहा कि हम पिछले 3-4 दिनों से इसके नजऱ बनाये हुए थे और शनिवार को एक सूचना के आधार पर इलाके में संयुक्त ऑपरेशन शुरू किया गया जिसमें लश्कर के 6 विदेशी आतंकियों को मार गिराया गया।
जानकारी के मुताबिक आतंकी 2-3 दिनों से हाजिन के इसी घर में मौजूद थे। जीओसी के मुताबिक यह ग्रुप महमूद भाई की अगुवाई वाला ग्रुप था जिसमें हाजिन के भी कुछ आतंकी शामिल थे। जीओसी ने बताया कि इस ग्रुप के मारे जाने के बाद हाजिन ग्रुप का लगभग सफाया हो गया है।
उन्होंने कहा कि इस ऑपरेशन की ख़ास बात यह रही कि इसमें 26/11 हमले का मास्टर माइंड आतंकी जाकी-उर-रहमान लखवी के भतीजे और अब्दुल रहमान मक्खी (लश्कर सेकंड कमांडर) के बेटे ओसामा जंगी उर्फ ओवैद को भी सुरक्षा बलों ने मार गिराया है।
संधू ने सुरक्षा एजंसियों और सुरक्षा बलों को हाजिन ऑपरेशन के लिए बधाई दी और कहा कि सेना की ओर से भविष्य में भी ऐसे ऑपरेशन जारी रहेंगे।जीओसी ने उम्मीद जताई है कि जल्द घाटी में अमन और शांति को फिर से बहाल किया जाएगा।

डीजीपी जम्मू-कश्मीर पुलिस डॉ. एसपी वैद ने कहा कि कश्मीर घाटी को अब हिंसा, आतंक, बंदूक, और नशा से मुक्ति दिलाने की ज़रुरत है। उन्होंने जवानों को हाजिन ऑपरेशन के लिए बधाई दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed