फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   AFTER HAIR CHOPPING CASE A SHOPKEAPER BEARD CHOPPING CASE IN KASHMIR

जम्मू-कश्मीरः चोटी काटने की घटनाओं के बाद, एक दुकानदार की दाढ़ी कटने की घटना आई सामने

Tue, 24 Oct 2017 09:56 PM IST
अमृतपाल सिंह बाली, अमर उजाला/श्रीनगर
अमृतपाल सिंह बाली, अमर उजाला/श्रीनगर Updated Tue, 24 Oct 2017 09:56 PM IST
विज्ञापन
AFTER HAIR CHOPPING CASE A SHOPKEAPER BEARD CHOPPING CASE IN KASHMIR
- फोटो : डेमो फोटो

घाटी में बढ़ रही चोटी कटने की घटनाओं के बाद अब दाढ़ी काटने की कथित घटना सामने आई है। श्रीनगर के एक दुकानदार की उस समय शरारती तत्वों ने दाढ़ी काट दी, जब उसने अपनी दुकान खोली। यह घटना श्रीनगर के बटमालू इलाके में घटी। पीड़ित शख्स फारूक अहमद भट ने बताया कि रोजाना की तरह वह सुबह करीब 6:30 बजे दुकान खोल चुका था।

विज्ञापन

तभी इस बीच एक कश्मीरी उससे सिगरेट लेने आया और जैसे ही वह उसे सिगरेट देने के लिए मुड़ा तो पीछे से उस शख्स ने उसकी गर्दन दबोची और चाकू दिखाया। फारूक के अनुसार इस बीच उसके दो अन्य साथी ने मुझ पर स्प्रे छिड़की जिसके मैं बेहोश हो गया। और फिर दाढ़ी काट कर ले गए। उसने बताया कि कश्मीरी सख्श के साथ गैर कश्मीरी लग रहे थे।
विज्ञापन

पीड़ित के पिता अब्दुल मजीद ने बताया कि तुरंत उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने पाया कि उसने कोई जहरीला केमिकल सूंघ लिया है। मजीद ने बताया कि शरारती तत्वों ने कुछ पैसे भी दुकान से लूट ले गए हैं। पुलिस के अनुसार मामले की छानबीन की जा रही है। प्रारंभिक जांच में मामला लूट का लग रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed