फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   after flood jammu at risk of Epidemic

खतरा: बाढ़ के बाद बीमारियां फन फैलाएंगी

Wed, 10 Sep 2014 12:46 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू Updated Wed, 10 Sep 2014 12:46 AM IST
विज्ञापन
after flood jammu at risk of Epidemic

रियासत में बाढ़ के बाद महामारी के लिए जिम्मेदार कई बीमारियों के फैलने का खतरा बढ़ गया है। प्रभावित क्षेत्रों में डायरिया, टायफायड, पीलिया, डायसेंट्री (उल्टी दस्त) और मलेरिया फैलने की आशंका बढ़ गई है। इन बीमारियों के लिए गंदगी और दूषित पानी जिम्मेदार रहेगा। स्वास्थ्य निदेशालय जम्मू की ओर से संभाग के सभी सीएमओ और बीएमओ को जरूरी दिशा निर्देश जारी किए गए हैं।

विज्ञापन


सुआंजना और परगवाल जैसे प्रभावित क्षेत्रों में अतिरिक्त स्टाफ और जरूरी दवाइयों की खेप भेजी गई है। मूसलाधार बारिश और बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में अभी भी भारी कीचड़ और गंदगी जमा है। प्रभावित अधिकांश क्षेत्रों में साफ पानी की सप्लाई बहाल नहीं हो सकी है, जिससे दूषित पानी से संक्रमित रोगों के पनपने की आशंका बढ़ गई है। गत दिनों सुआंजना में संपर्क मार्ग कट जाने से तीन डाक्टरों और जरूरी दवाइयों की खेप एयरलिफ्ट करके भेजी गई।
विज्ञापन


इसके साथ परगवाल और सुआंजना क्षेत्र से गर्भवती महिलाओं को सुरक्षित निकालकर सेना अस्पताल और गांधीनगर अस्पताल में प्रसव करवाए गए हैं। प्रभावित क्षेत्रों में आशा वर्करों की मदद लेकर जागरूकता बढ़ाने के साथ सप्लाई पहुंचाई जा रही है। मौसम के तेवर को देखते हुए स्वास्थ्य निदेशालय जम्मू में कंट्रोल रूम स्थापित किया जा रहा है। इसके अलावा प्रभावित क्षेत्र में सभी सीएमओ और बीएमओ के टेलीफोन नंबरों से कोई भी आपात जानकारी दी जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसमें खासकर महामारी के लिए पनपने वाली बीमारियों की तुरंत जानकारी देने का आह्वान किया गया है। स्वास्थ्य निदेशक जम्मू डा. बलजीत सिंह पठानिया के अनुसार पानी को स्वच्छ बनाने के लिए सामान्य और प्रभावित क्षेत्रों में क्लोरीन सप्लाई की गई है। प्रभावित क्षेत्रों में अतिरिक्त स्टाफ भेजा गया है। इसके अलावा कैंपों में भी अलग से टीमें काम कर रही हैं। संक्रमित बीमारियों को पनपने से बचाव के लिए सभी जरूरी इंतजाम किए जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed