फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   after eight years jammu got mayor and deputy mayor for jammu nagar nigam

8 साल बाद जम्मू में चंद्र मोहन बने मेयर और पूर्णिमा बनीं डिप्टी मेयर, भाजपा का छाया परचम

Thu, 15 Nov 2018 07:55 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Updated Thu, 15 Nov 2018 07:55 PM IST
विज्ञापन
after eight years jammu got mayor and deputy mayor for jammu nagar nigam
जम्मू नगर निगम के लिए चुने गए मेयर और डिप्टी मेयर - फोटो : अमर उजाला
मंदिरों के शहर जम्मू को आठ साल बाद वीरवार को मेयर और डिप्टी मेयर मिल गया। जम्मू नगर निगम के मेयर और डिप्टी मेयर पद के लिए हुए चुनाव में भाजपा ने पूर्ण बहुमत से परचम फहराया। मेयर पद पर भाजपा से वार्ड 33 शिव नगर से काउंसलर व पार्टी के प्रदेश कोषाध्यक्ष चंद्र मोहन गुप्ता ने 45 वोट हासिल कर जीत हासिल की। उनके प्रतिद्वंद्वी निर्दलीय खेमे जम्मू थर्ड फ्रंट के वार्ड 42 से काउंसलर विजय चौधरी को 30 वोट हासिल हुए।
विज्ञापन


डिप्टी मेयर पद पर भी भाजपा की उम्मीदवार वार्ड 1 पंजतीर्थी की काउंसलर व भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष पूर्णिमा शर्मा (एडवोकेट) ने 48 वोट लेकर जीत हासिल की। उनके प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस से वार्ड 27 बख्शी नगर से काउंसलर चरणजीत कौर को 27 वोट मिले। निगम के कुल 75 वार्डों में संख्या बल में भाजपा के पास 43, निर्दलीय-18 और कांग्रेस के पास 14 सदस्य थे।
विज्ञापन


चुनावी प्रक्रिया की शुरुआत गहमागहमी के साथ हुई। पीठासीन अधिकारी नियुक्त करने के लिए किसी भी दल की आम राय नहीं बनी। जिसके बाद निगम आयुक्त अरविंद कोतवाल ने अपने अधिकारों का प्रयोग करते हुए मेयर पद के लिए काउंसलर अशोक मन्हास को पीठासीन अधिकारी नियुक्त किया। मेयर पद के चुनाव के लिए दो उम्मीदवार मैदान में थे। निगम के असेंबली हाल में जनरल हाउस कमेटी की पहली बैठक में गुप्त मतदान से पहले मेयर और फिर दोपहर बाद दूसरे सत्र में डिप्टी मेयर के चुनाव करवाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


मेयर पद के चुनाव में भाजपा निर्दलीय उम्मीदवारों को अपनी ओर आकर्षित करने में कामयाब नहीं हो सकी और निर्दलीय उम्मीदवार विजय चौधरी ने 30 का आंकड़ा जुटाकर सबको हैरत में डाल दिया। उन्होंने निर्दलीय और कांग्रेस के काउंसलरों का समर्थन हासिल किया। भाजपा के उम्मीदवार चंद्र मोहन गुप्ता ने अपने 43 सदस्यों के साथ दो अन्य काउंसलरों का समर्थन हासिल किया। मेयर चंद्र मोहन ने घोषणा की कि वह शनिवार को मेयर पद संभालेंगे। डिप्टी मेयर पद के लिए भाजपा उम्मीदवार पूर्णिमा शर्मा ने अपने 43 सदस्यों के अलावा अन्य पांच काउंसलरों का समर्थन हासिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed