आतंकियों की मौत के बाद भड़के लोगों ने किया हाइवे जाम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
त्राल में मुठभेड़ में दो आतंकियों की मौत के बाद स्थानीय लोग भड़क गए। अवंतीपोरा में जमा सैकड़ों लोगों ने जमकर तोड़फोड़ की। इस दौरान नेशनल हाईवे पर यातायात पूरी तरह ठप कर दिया गया।
मौके पर सुरक्षाकर्मियों के पहुंचते ही प्रदर्शनकारी भड़क गए और उन्होंने पथराव शुरू कर दिया। इसके बाद हिंसक प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर करने करने के लिए पुलिस ने बल का प्रयोग किया।
पहले तो पुलिस ने लाठीचार्ज कर उन्हें खदेड़ने की कोशिश की, लेकिन हालात बिगड़ने पर पुलिस को आंसू गैस के गोले छोड़ने पड़े। लोगों को खदेड़ सुरक्षाकर्मियों ने नेशनल हाईवे खाली करवाया।
पथराव में कुछ लोगों को चोट भी आई है
इस दौरान दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। पथराव में कुछ लोगों को चोट भी आई है, जिन्हें आसपास के अस्पताल में इलाज के लिए भेजा गया। कुछ वाहनों के कांच भी टूट गए।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार लोगों को पहले समझाने का प्रयास किया गया, लेकिन इसी दौरान कुछ युवाओं ने पुलिस पर पथराव कर दिया। बाद में पुलिस को स्थिति नियंत्रण करने के लिए बल का प्रयोग करना पड़ा।
घटना के बाद इलाके में तनाव को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। साथ ही सिविल सोसाइटी के स्थानीय लोगों के साथ मिलकर समन्वय बनाने का प्रयास किया जा रहा है।