फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   After Attack: The roads which were bustling till yesterday are now deserted, tourists started leaving the vall

After Attack : कल तक गुलजार सड़कें अब सूनी, वादी छोड़ लौटने लगे पर्यटक; पटरी से उतरने लगी पर्यटन अर्थव्यवस्था

Thu, 24 Apr 2025 05:23 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर/नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर/नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Thu, 24 Apr 2025 05:23 AM IST
सार

एक दिन पहले तक पर्यटकों से गुलजार सड़कें अचानक सुनसान हो गई हैं। ट्रैवल एजेंसियों का कहना है कि हमले के बाद से लोगों ने जम्मू-कश्मीर के लिए 90 फीसदी बुकिंग रद्द करा दी है।  

विज्ञापन
After Attack: The roads which were bustling till yesterday are now deserted, tourists started leaving the vall
घाटी से दूर... - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पहलगाम हमले का असर जम्मू-कश्मीर की पर्यटन अर्थव्यवस्था पर दिखने लगा है। एक दिन पहले तक पर्यटकों से गुलजार सड़कें अचानक सुनसान हो गई हैं। ट्रैवल एजेंसियों का कहना है कि हमले के बाद से लोगों ने जम्मू-कश्मीर के लिए 90 फीसदी बुकिंग रद्द करा दी है।  

विज्ञापन


उड्डयन मंत्रालय के सूत्रों ने बताया, बुधवार सुबह 6 बजे से दोपहर 12 बजे के बीच 20 उड़ानों में 3,337 यात्रियों ने श्रीनगर से वापसी की उड़ान भरी। इंडिगो, एअर इंडिया और स्पाइसजेट ने श्रीनगर से अपनी सामान्य निर्धारित सेवाओं के अलावा कुल सात अतिरिक्त उड़ानें संचालित कीं। 
विज्ञापन


पहलगाम समेत जम्मू-कश्मीर में कई जगहों से पर्यटक अब घरों को लौट रहे हैं। वहीं, ऑनलाइन टूर ऑपरेटर क्लियरट्रिप की मुख्य विकास एवं व्यवसाय अधिकारी मंजरी सिंघल ने बताया, अनुमानों के अनुसार, श्रीनगर के लिए उड़ान रद्दीकरण में सात गुना वृद्धि हुई है तथा भविष्य की बुकिंग में 40 फीसदी की गिरावट आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मेकमायट्रिप के प्रवक्ता ने बताया, लोगों को इस मुश्किल हालात से बाहर निकालने के लिए हमारी टीमें एयरलाइन व होटल भागीदारों के साथ 24 घंटे काम कर रही हैं, ताकि बुकिंग/रद्दीकरण पर मदद दी जा सके। टूर ऑपरेटर्स ने कहा, लोग हालात की बात कर पैसे वापस मांग रहे हैं, इसलिए यह टूर एजेंसियों के लिए परेशानी पैदा कर रहा है। 

वैष्णो देवी यात्रा पर भी असर
ट्रैवल एजेंसी, स्वास्तिक ट्रैवल्स ने कहा कश्मीर ही नहीं, लोग जम्मू जाने से भी डर रहे हैं। हमने वैष्णो देवी मंदिर के लिए कटड़ा जाने वाले सात परिवारों की बुकिंग करवाई थी, लेकिन हमले के बाद बुकिंग रद्द कर दी गई हैं। 

रेलवे ने बुधवार रात से चलाई जम्मू से नई दिल्ली के लिए खास अनारक्षित ट्रेन
रेलवे ने जम्मू के कटरा से नई दिल्ली के लिए खास ट्रेन चलाने का एलान किया है। कटरा से नई दिल्ली के लिए यह खास अनारक्षित ट्रेन बुधवार रात 9:20 बजे से चलनी शुरू हो गई है।

Terrorist Attack: पहलगाम हमले के बाद बड़ा फैसला; श्रीनगर से दिल्ली और मुंबई के लिए एअर इंडिया की विशेष सेवा
यह ट्रेन जम्मू और कश्मीर की अपनी यात्रा से जल्द वापस आने की इच्छा रखने वाले लोगों को ध्यान में रखते हुए चलाई गई है। उत्तरी रेलवे (एनआर) के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी हिमांशु उपाध्याय ने कहा कि कई जगह से पर्यटक अपने शहरों को लौटना चाह रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed