फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Terrorist Attack: Big verdict after Pahalgam attack; Air India Special Services to Delhi and Mumbai from Srina

Terrorist Attack: पहलगाम हमले के बाद बड़ा फैसला; श्रीनगर से दिल्ली और मुंबई के लिए एअर इंडिया की विशेष सेवा

Wed, 23 Apr 2025 01:49 AM IST
निकिता गुप्ता अमर उजाला, नेटवर्क जम्मू
अमर उजाला, नेटवर्क जम्मू Published by: निकिता गुप्ता Updated Wed, 23 Apr 2025 01:49 AM IST
सार

आतंकी हमले के बाद एअर इंडिया ने श्रीनगर से दिल्ली और मुंबई के लिए दो अतिरिक्त उड़ानें संचालित करने की सुविधा देने की घोषणा की।

विज्ञापन
Terrorist Attack: Big verdict after Pahalgam attack; Air India Special Services to Delhi and Mumbai from Srina
उड़ान - फोटो : ANI

विस्तार

एअर इंडिया ने बुधवार को पहलगाम के पास बायसरन में हुए आतंकवादी हमले में 26 लोगों की मौत के बाद श्रीनगर से दिल्ली और मुंबई के लिए दो अतिरिक्त उड़ानों की घोषणा की है। वर्तमान परिस्थितियों को देखते हुए, एअर इंडिया ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर कहा कि विमान सेवा 23 अप्रैल, बुधवार को श्रीनगर से दिल्ली और मुंबई के लिए दो अतिरिक्त उड़ानें संचालित करेगी।

विज्ञापन

Terrorist Attack in Pahalgam: बायसरन में आतंकियों ने पर्यटकों पर किया हमला, 26 की मौत, करीब 20 घायल
विज्ञापन

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री के. राममोहन नायडू से इस दर्दनाक घटना पर चर्चा की। शिंदे के कार्यालय ने कहा कि उन्होंने नायडू से मृतकों के पार्थिव शरीर को श्रीनगर से तुरंत मुंबई लाने के लिए विशेष प्रबंधों की मांग की। आश्वासन दिया कि मृतकों के पार्थिव शरीर को जल्द से जल्द वापस लाने के लिए सभी आवश्यक प्रक्रियाएं पूरी की जाएंगी और विशेष व्यवस्थाएं बनाई जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


एयर इंडिया ने बताया कि बुधवार को सुबह 11:30 बजे श्रीनगर से दिल्ली और दोपहर 12:00 बजे मुंबई के लिए उड़ानें चलाई जाएंगी। हमारी अन्य सभी उड़ानें श्रीनगर से पूर्वनिर्धारित समय पर चलेंगी। 30 अप्रैल तक इन मार्गों पर यात्रा करने वाले यात्रियों को एयर इंडिया मुफ्त पुनः बुकिंग और पूरी तरह से रिफंड की सुविधा भी देगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed