{"_id":"5b292b294f1c1b5d748b5a59","slug":"after-alliance-breaks-bjp-president-amit-shah-will-go-to-jammu-on-23-june","type":"story","status":"publish","title_hn":"गठबंधन टूटने के बाद 23 को जम्मू जाएंगे भाजपा अध्यक्ष अमित शाह, कार्यकर्ताओं को करेंगे संबोधित ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गठबंधन टूटने के बाद 23 को जम्मू जाएंगे भाजपा अध्यक्ष अमित शाह, कार्यकर्ताओं को करेंगे संबोधित
अमर उजाला ब्यूरो, जम्मू
Updated Wed, 20 Jun 2018 09:04 AM IST
विज्ञापन
Amit Shah
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रियासत में पीडीपी-भाजपा गठबंधन टूटने और सरकार गिरने के बावजूद भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह का 23 जून से जम्मू का दो दिवसीय दौरा होगा। पार्टी सूत्रों के अनुसार तय कार्यक्रम के तहत राष्ट्रीय अध्यक्ष पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव संगठन राम लाल और डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी रिसर्च फाउंडेशन के निदेशक डॉ. अनीरबन गांगुली के साथ सुबह 11 बजे जम्मू पहुंचेंगे।
विज्ञापन
गठबंधन सरकार जाने से उत्पन्न नए घटनाक्रम में शाह जम्मू के परेड ग्राउंड में भाजपा कार्यकर्ताओं की रैली को भी संबोधित कर सकते हैं। इसके अलावा जम्मू कन्वेंशन सेंटर में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के 65वें शहीदी दिवस पर बुद्धिजीवी सम्मेलन का आयोजन किया गया है। इसमें शाह हिस्सा लेंगे और संबोधन भी होगा।
विज्ञापन
शाह जम्मू कश्मीर में प्रजा परिषद आंदोलन पर आधारित पुस्तक का भी विमोचन करेंगे। भाजपा की चुनाव प्रबंधन कमेटी से उनकी बैठक होगी और रियासत के हालात की भी भाजपा नेताओं व संघ परिवार से चर्चा करेंगे। रात को जम्मू में ही शाह रुकेंगे और 24 जून को सुबह 11 बजे उनका नई दिल्ली वापस लौटना प्रस्तावित है।
विज्ञापन