फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   After a dog bite, wash the wound with soap.

Jammu News: कुत्ते के काटने के बाद जख्म को पहले साबुन से धोएं

Tue, 30 Sep 2025 02:39 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू Updated Tue, 30 Sep 2025 02:39 AM IST
विज्ञापन
After a dog bite, wash the wound with soap.
अरनिया। अरनिया अस्पताल में रेबीज को लेकर जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया है। डॉ. रोहित कुमार ने बताया कि कुत्ते के काटने के तुरंत बाद जख्म को साबुन के साथ अच्छी तरह से धोना है। इसके उपरांत स्वास्थ्य केंद्र में डॉक्टर से चेकअप करवाना है। किसी प्रकार का भी देसी इलाज नहीं करना है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि रेबीज एक जानलेवा बीमारी है। जिसका सही समय पर इलाज होना जरूरी है। उन्होंने कहा कि कुत्ते के काटने के बाद किसी प्रकार की भी लापरवाही नहीं करनी है। आवारा कुत्तों से छेड़खानी ना करें। ऐसा करने पर कुत्ते उग्र हो जाते हैं जिसके चलते वह काटने को दौड़ते हैं। सुबह जल्दी और रात को अंधेरे में अकेले जाते समय हाथ में छड़ी जरूर रखें। उन्होंने बताया कि अरनिया अस्पताल में रेबीज की पर्याप्त डोज उपलब्ध हैं। कुत्ते के काटने के उपरांत रेबीज की चार डोज अनिवार्य हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed