बारिश के बाद गंदगी से अटा शहर
कालेज के विद्यार्थियों और राहगीरों को वहां से गुजरने में दिक्कतें उठानी पड़ रही है। साइंस कालेज स्थित फुटबाल मैदान के साथ वाले खेल मैदान में बारिश गंदगी का आलम है। इसमें लिफाफे पत्थर, कचरा, आदि गंदगी पड़ी है।
इसकी वजह से खिलाड़ी यहां अपना खेल जारी रखने में असमर्थ है। उन्हें खासी दिक्कतों से गुजरना पड़ रहा है। जमा गंदे पानी की वजह से मच्छर आदि पैदा होने से बीमारियों का संकट मंडरा रहा है।
दीपक, राहिल, ललित आदि विद्यार्थियों के मुताबिक लोगों को खासी दिक्कतों से गुजरना पड़ रहा है। पिछले एक सप्ताह से वह मैदान में अभ्यास नहीं कर पाए हैं। वजह सिर्फ इतनी है कि खेल मैदान में गंदा पानी जमा है और बदबू आने के कारण खेलना सेहत के लिए नुकसानदायक साबित हो सकता है।