फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   After 84 years, a grand confluence of Chaturgrahi and nine yogas was formed on Akshaya Tritiya

Akshay Tritiya 2025: इस अक्षय तृतीया पर खुलेंगे सौभाग्य के द्वार, 84 वर्षों बाद बना महासंयोग

Mon, 21 Apr 2025 03:31 PM IST
निकिता गुप्ता अमर उजाला, नेटवर्क जम्मू
अमर उजाला, नेटवर्क जम्मू Published by: निकिता गुप्ता Updated Mon, 21 Apr 2025 03:31 PM IST
सार

84 साल बाद अक्षय तृतीया पर चतुग्रही और नौ शुभ योगों का महासंगम बन रहा है, जो सोना खरीदारी, मांगलिक कार्यों और नई शुरुआत के लिए अत्यंत फलदायी माना जा रहा है।

विज्ञापन
After 84 years, a grand confluence of Chaturgrahi and nine yogas was formed on Akshaya Tritiya
अक्षय तृतीया 2025 - फोटो : adobe stock

विस्तार

अक्षय तृतीया पर इस बार 84 साल बाद चतुग्रही और नौ योगों का महासंगम बन रहा है। सूर्य और चंद्रमा भी अपने उच्च राशि में विराजमान होकर विशिष्ट योग का निर्माण करेंगे। खास ये है कि इस साल के राजा और महामंत्री दोनों सूर्य है। इस तरह से 30 अप्रैल को अक्षय तृतीया काफी फलदायी है।

विज्ञापन


इस दिन सोना खरीदने के लिए लोगों को करीब साढ़े आठ घंटे शुभ मुहूर्त मिल रहे हैं। हालांकि, सर्वसिद्धि योग होने से पूरे दिन सोना खरीदा जा सकता है।यह दिन मांगलिक कार्यों के लिए शुभ माना जाता है। पंडितों के मुताबिक, इस दिन सोना-चांदी, मकान व वाहनों की खरीदारी शुभ मानी जाती है।
विज्ञापन


श्री काल भैरव मंदिर के महंत रोमिल शर्मा के मुताबिक, इस साल अक्षय तृतीया पर बुधवार के साथ रोहिणी नक्षत्र का शुभ संयोग बन रहा है, जिसे अत्यंत शुभ माना गया है। इस दिन मां लक्ष्मी के पूजन का विधान है। यह दिन किसी नए काम की शुरुआत के लिए भी शुभ माना गया है। अक्षय तृतीया पर सोना खरीदने की भी परंपरा है। मान्यता है कि इस दिन खरीदे गए स्वर्ण (सोने) का कभी क्षय नहीं होता है, उसमें हमेशा वृद्धि होती है। विष्णु सहस्रनाम का पाठ करना विशेष फलदायी होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

जम्मू में रेलवे स्टेशन रोड स्थित शिवमंदिर के प्रधान पुजारी पंडित ज्ञान बाबू पांडेय ने बताया कि अक्षय तृतीया पर किए जाने वाले शुभ मांगलिक कार्यों का प्रतिफल बहुत ही अच्छा माना गया है। इसलिए लोगों को चाहिए कि अधिक से अधिक हवन, यज्ञ सहित पूजा-पाठ घरों व प्रतिष्ठानों पर करने का प्रयास करें।

महंत रोमिल शर्मा के मुताबिक, कोई भी शुभ या मांगलिक कार्य, खासकर विवाह आदि के लिए, पंचांग द्वारा शुभ मुहूर्त जरूर देखा जाता है। क्योंकि ऐसा माना जाता है कि शुभ मुहूर्त में किए गए कार्यों का व्यक्ति को सकारात्मक परिणाम ही मिलता है। अक्षय तृतीय ऐसा ही शुभ मुहूर्त है जिसमें कुछ भी खरीदा जा सकता है।



इन राशियों के लिए विशेष फलदायक है परव
अक्षय तृतीया को लेकर ज्योतिष विशेषज्ञों का कहना है कि प्रमुख रूप से वृषभ, कर्क व सिंह राशि वाले लोगों के लिए यह विशेष फलदायक सिद्ध हो सकती है। विशेष रूप से लक्ष्मी नारायण राज योग व गजकेसरी योग बन रहा है, जिससे कई पुण्यलाभ प्राप्त होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed