फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   advisiri for kashmiri student security from central government

कश्मीरी छात्रों की सुरक्षा के लिए केंद्र ने जारी की एडवाइजरी

Fri, 25 Nov 2016 11:44 AM IST
राघवेंद्र नारायण मिश्र, अमर उजाला/जम्मू
राघवेंद्र नारायण मिश्र, अमर उजाला/जम्मू Updated Fri, 25 Nov 2016 11:44 AM IST
विज्ञापन
advisiri for kashmiri student security from central government
कश्मीरी छात्र - फोटो : File Photo
जम्मू कश्मीर से बाहर दूसरे राज्यों में पढ़ाई कर रहे कश्मीरी छात्रों की सुरक्षा के लिए केंद्रीय गृह मंत्रालय ने राज्यों को नई एडवाइजरी जारी की है। मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह से दूसरे राज्यों में पढ़ाई कर रहे कश्मीरी छात्रों की सुरक्षा के पुख्ता बंदोबस्त की मांग की थी।
विज्ञापन


कश्मीरी छात्रों के लिए प्रधानमंत्री की विशेष छात्रवृत्ति योजना के तहत दूसरे राज्यों में कश्मीर के लगभग बीस हजार छात्र तकनीकी और प्रोफेशनल कोर्स की पढ़ाई कर रहे हैं। 
विज्ञापन


शासन के उच्च पदस्थ सूत्रों के मुताबिक कई राज्यों से कश्मीरी छात्रों के साथ र्दुव्यवहार की शिकायतें आ रही हैं। केंद्रीय गृह मंत्री ने मंत्रालय में कश्मीरी छात्रों की शिाकयतों के समाधान के लिए एक नोडल अफसर नियुक्त किया है। कश्मीरी छात्रों ने मंत्रालय में भी नोडल अफसर के सेल में कई शिकायतें की हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

​मानव संसाधन मंत्रालय करेगा समाधान : जितेन्द्र

advisiri for kashmiri student security from central government
डॉ. ज‌ितेंद्र स‌िंह - फोटो : फाइल
सूत्रों के मुताबिक मंत्रालय में निदेशक स्तर के अधिकारी इन मामलों के निस्तारण के लिए कदम उठा रहे हैं। गृह मंत्रालय की सलाह पर कई राज्यों ने कश्मीरी छात्रों के लिए अलग से नोडल पुलिस अफसर नियुक्त कर लिया है। 

आतंकी बुरहान वानी की मुठभेड़ में मौत के बाद कश्मीरी में चार महीने तक जारी हिंसा के कारण दूसरे राज्यों में पढ़ाई कर रहे छात्रों का शिक्षण भी प्रभावित हुआ। हिंसा के दौरान कुछ कई छात्र दूसरे राज्यों से वापस कश्मीर आ गए। अब दूसरे राज्यों के संस्थानों में वापसी पर उन्हें उपस्थिति समेत कई दिक्कतें झेलनी पड़ रही हैं। प्रधानमंत्री की विशेष छात्रवृत्ति योजना का भी फायदा नहीं मिल पा रहा है। दो साल पहले श्रीनगर में आई बाढ़ के बाद भी ऐसी स्थिति पैदा हुई थी। 

वहीं प्रधानमंत्री कार्यालय में राज्य मंत्री डा. जितेन्द्र सिंह ने अमर उजाला को बताया कि मेवाड़ यूनिवर्सिटी के विभिन्न सत्रों के कश्मीरी छात्रों का प्रतिनिधिमंडल उनसे मिला है। कश्मीरी छात्रों ने दिक्कतों के बारे में एक ज्ञापन दिया है।

प्रधानमंत्री छात्रवृति योजना समेत अन्य दिक्कतों के लिए केंद्रीय मानव संसाधन मंत्रालय को ज्ञापन भेज दिया गया है। छात्रों की शिकायत है कि उन्हें विश्वविद्यालय अनुदान आयोग एक्ट की धारा 12 (बी) के तहत मंजूरी लाने को कहा जा रहा है। अधिकांश छात्र आर्थिक दृष्टि से पिछड़े हैं इसलिए छात्रवृत्ति नहीं मिलने से पढ़ाई बाधित हो रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed