{"_id":"5f3e57428eb96e7d3175dfb0","slug":"advertisement-issued-by-army-urging-people-to-share-evidence-to-investigate-shopian-encounter","type":"story","status":"publish","title_hn":"शोपियां मुठभेड़ की जांच के लिए लोगों से सबूत साझा करने का आग्रह, सेना की ओर से जारी किया गया विज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शोपियां मुठभेड़ की जांच के लिए लोगों से सबूत साझा करने का आग्रह, सेना की ओर से जारी किया गया विज्ञापन
Thu, 20 Aug 2020 04:28 PM IST
प्रशांत कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Thu, 20 Aug 2020 04:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शोपियां मुठभेड़ को लेकर सेना ने बुधवार को स्थानीय अखबारों में विज्ञापन जारी कर आम लोगों से सबूत साझा करने का आग्रह किया है। जम्मू क्षेत्र के राजोरी के रहने वाले परिवारों द्वारा आरोप लगाया गया था कि उनके परिवार के तीन युवक गायब हैं। आशंका है कि 18 जुलाई को दक्षिण कश्मीर के शोपियां जिले में हुई मुठभेड़ में जो लोग मारे गए वह उनके परिवार के ही युवक हैं। परिवार के दावे के बाद सेना ने यह जांच शुरू की है।
विज्ञापन
लेफ्टिनेंट कर्नल सोनल जैन की ओर से जारी विज्ञापनों में कहा गया है कि अगर किसी भी व्यक्ति के पास 18 जुलाई 2020 को शोपियां जिले के अमशीपोरा गांव में सुरक्षाबलों के साथ हुई मुठभेड़ की कोई विश्वसनीय सूचना है तो उप जीओसी (जनरल अफसर कमान ) को अगले दस दिनों में फोन नंबर 01933-247026 पर दें। सूचना देने वाली की पहचान और जानकारी गोपनीय रखी जाएगी।
विज्ञापन