केके हक्कू स्टेडियम में दिखा हाकी का रोमांच
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केके हक्कू स्टेडियम पर चल रही तीसरी सीनियर महिला हाकी प्रतियोगिता जिला जम्मू में वीरवार को एपीएस अखनूर और एमएमएस इंडियन पब्लिक स्कूल के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन कर प्रतिद्वंद्वियों को पछाड़कर अगले दौर में प्रवेश किया। दोनों ही मुकाबलों में कांटे की टक्कर रही।
लेकिन आखिर में विजेता टीमों के खिलाड़ी बाजी मारने में कामयाब रहे। पहले मुकाबले में एपीएस अखनूर और एसओएस गोल गुजराल के बीच कड़ा संघर्ष हुआ। दोनों ही टीमों के खिलाड़ियों ने शुरू से ही एक दूसरे पर जोरदार हमले किए। लेकिन निर्धारित समय में दोनों ही टीमें 1-1 गोल से बराबरी पर रहीं।
एसओएस की ओर से शिशु बाला को 48वें और अखनूर की ओर से सोनिया मन्हास ने 58वें मिनट में गोल ठोका। आखिर तक मुकाबला बराबरी पर रहने पर टाईब्रेकर में अखनूर के खिलाड़ी 4-1 से बाजी मारने में कामयाब रहे।
दोनों ही टीमों के खिलाड़ियों ने जोरदार खेल दिखाया
टीम की ओर से रोहिनी मन्हास, कीर्ति शर्मा और अर्चना चौधरी ने पेनाल्टी शूट को गोल में तब्दील करके टीम को जीत की दहलीज तक पहुंचाया, लेकिन टाईब्रेकर में एसओएस की ओर से किसी भी खिलाड़ी को कोई सफलता नहीं मिल सकी। दूसरा मुकाबला भी कांटे का रहा।
इसमें टाई ब्रेकर में एमएमएस इंडियन पब्लिक स्कूल सिंबल कैंप ने गर्वमेंट गर्ल्स हायर सेकेंडरी स्कूल गोल गुजराल को 2-1 से शिकस्त देकर अगले दौर में जगह बनाई। इस मुकाबले में दोनों ही टीमों के खिलाड़ियों ने जोरदार खेल दिखाया। लेकिन दोनों ही ओर से रक्षापंक्ति मजबूत होने से किसी को निर्धारित समय में कोई सफलता नहीं मिल सकी।
इंडियन पब्लिक स्कूल की ओर से सुमन कुमारी ने शानदार खेल का प्रदर्शन कर दो गोल ठोककर टीम को जीत कर पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई। गोल गुजराल की ओर से तनु अंग्राल को एक सफलता मिली।