फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   adnimistration

नए लिक्विड ऑक्सीजन प्लांट की सक्रियता को सुनिश्चित करें डीसी: मंडलायुक्त

विज्ञापन
adnimistration
जम्मू। मंडलायुक्त डॉ. राघव लंगर ने संभाग के डीसी को नए लिक्विड ऑक्सीजन प्लांट की सक्रियता को सुनिश्चित करने के निर्देश जारी किए हैं। शनिवार को जम्मू में डाक्टरों व संबंधित अधिकारियों के साथ कोरोना परिदृश्य की उन्होंने समीक्षा की।
विज्ञापन

उन्होंने इस अवसर पर नेशनल हेल्थ मिशन के प्रबंध निदेशक व इरा के अधिकारियो को निर्देश दिए कि पीएम केयर्स के तहत खराब पड़े हुए ऑक्सीजन प्लांट की मरम्मत करवाई जाए। संभाग में 53000 एलपीएम आक्सीजन प्लांट की क्षमता उपलब्ध है। एनएचएम के प्रबंध निदेशक ने पावर प्वाइंट के माध्यम से संभाग में कोरोना परिदृश्य की जानकारी दी। स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने कहा कि स्थिति नियंत्रण में हैं, लेकिन लापरवाही नहीं बरती जा सकती। कोरोना मामलों की जल्द पकड़ के लिए अतिरिक्त टेस्टिंग टीमों को भीड़भाड़ वाले स्थानों व सार्वजनिक स्थलों पर भेजा जाना चाहिए। मंडलायुक्त ने सभी डीसी व मुख्य चिकित्सा अधिकारियों को निर्देश दिए कि वह अस्पतालों में 24 घंटे डाक्टरों की उपलब्धता सुनिश्चित करें। ई-संजीवनी एप पर भी 24 घंटे डाक्टरों की उपलब्धता होनी चाहिए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा होम आइसोलेशन में कोरोना मरीजों के स्वास्थ्य की नियमित निगरानी होनी चाहिए। डीसी से कहा कि कोरोना उपयुक्त व्यवहार का कड़ाई से पालन सुनिश्चित किया जाए। इस अवसर पर जीएमसी जम्मू की प्रिंसिपल, स्वास्थ्य सेवा निदेशक, जेकेएमएससीएल के एमडी, मेडिकल सुपरिटेंडेंट व अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed