फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Administrative teams conducting investigations inside oxygen plant, police stationed outside

ऑक्सीजन प्लांट के भीतर प्रशासनिक टीमें कर रहीं जांच, बाहर पुलिस तैनात

विज्ञापन
Administrative teams conducting investigations inside oxygen plant, police stationed outside
बाड़ी ब्राह्मणा। कोरोना महामारी के बीच ऑक्सीजन की सप्लाई बहाल रखने के लिए अब ऑक्सीजन गैस तैयार करने वाली औद्योगिक इकाइयों की निगरानी कड़ी हो गई है। ऑक्सीजन प्लांट के भीतर प्रशासनिक टीमों के औचक निरीक्षण हो रहे हैं, वहीं बाहर पुलिस तैनात कर दी गई है। मंडलायुक्त राघव लंगर के औचक दौरे के बाद सोमवार को जिला उपायुक्त सांबा अनुराधा गुप्ता और एसएसपी राजेश शर्मा ने भी ऑक्सीजन प्लांट की व्यवस्था जांची।
विज्ञापन

एक ऑक्सीजन प्लांट के मालिक ने बताया कि इकाई में ऑक्सीजन तैयार करने की प्रक्रिया अब चौबीस घंटे चल रही है। प्रशासन ने पहले से ही गैर इमरजेंसी इस्तेमाल की ऑक्सीजन सप्लाई रोकने के आदेश जारी किए हैं। अब प्रशासनिक टीमों की निगरानी में गैस सिलिंडर अस्पतालों में भेजे जा रहे हैं। पुलिस की नफरी भी तैनात कर दी गई है। औद्योगिक इकाइयों की तरफ से प्रशासन से पूरा सहयोग किया जा रहा है। बाड़ी ब्राह्मणा में चार बड़े और एक छोटा ऑक्सीजन प्लांट है। एसडीपीओ बाड़ी ब्राह्मणा निहार रंजन का कहना है कि बाड़ी ब्राह्मणा में कुल पांच ऑक्सीजन प्लांट हैं, जहां पुलिस की तैनाती कर दी गई है। यहां से तैयार होने वाली ऑक्सीजन को सीधे अस्पतालों में सप्लाई किया जा रहा है। पुलिस की तैनाती ऑक्सीजन के दुरुपयोग को रोकने के लिए की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed