फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Administrative secretaries will be posted on the basis of roster in Jammu and Srinagar

जम्मू-श्रीनगर में रोस्टर के आधार पर होगी प्रशासनिक सचिवों की तैनाती

विज्ञापन
Administrative secretaries will be posted on the basis of roster in Jammu and Srinagar
जम्मू। प्रदेश की दोनों राजधानियों जम्मू-श्रीनगर के नागरिक सचिवालयों में प्रशासनिक सचिवों की तैनाती के लिए प्रदेश सरकार जल्द ही रोस्टर जारी करेगी। उपराज्यपाल मनोज सिन्हा से चर्चा कर सामान्य प्रशासनिक विभाग आगामी दिनों में इसके लिए आदेश जारी करेगा। कोरोना मामलों में बढ़ोतरी के चलते इस साल जम्मू से श्रीनगर दरबार मूव की प्रक्रिया को स्थगित कर दिया गया है।
विज्ञापन

आधिकारिक सूत्रों के अनुसार प्रदेश में 40 विभागों में वर्तमान में प्रशासनिक सचिव बैठते हैं। ऐसे में नई व्यवस्था के तहत जम्मू में बीस व श्रीनगर में भी बीस प्रशासनिक सचिवों की तैनाती हो सकती है। या फिर रोस्टर के आधार पर एक महीना जम्मू में व एक महीना श्रीनगर में व्यवस्था की जा सकती है। सरकार ने प्रशासनिक सचिवों को श्रीनगर व जम्मू नागरिक सचिवालय में नई व्यवस्था के तहत कर्मचारियों की तैनाती की सूची सौंपने के भी निर्देश जारी किए हैं।
विज्ञापन

कश्मीर संभाग के कर्मचारियों को श्रीनगर से व जम्मू संभाग के कर्मचारियों को जम्मू नागरिक सचिवालय से कामकाज करने देने पर लगभग सहमति बन चुकी है। लेकिन नागरिक सचिवालय में 70 फीसदी से ज्यादा कर्मचारी कश्मीर संभाग से ही हैं। ऐसे में प्रशासनिक सचिवों को दोनों जगह कर्मचारियों की बराबर संख्या में तैनाती करने में खासी मशक्कत करनी पड़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed