फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   administrative news

Jammu News: कर अधिकारियों ने सीखीं आंकड़ों का विश्लेषण करने की नई तकनीकें

विज्ञापन
administrative news
- राज्य कर विभाग ने जीएसटी प्राइम एनालिटिक्स और ई-वे पोर्टल पर की कार्यशाला
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

जम्मू। राज्य कर विभाग ने शुक्रवार को जीएसटी प्राइम एनालिटिक्स टूल और ई-वे पोर्टल पर एक दिवसीय कार्यशाला करवाई। यह कार्यशाला एक्साइज एंड टैक्सेशन कॉम्प्लेक्स में हुई। इसमें विभाग के अधिकारियों ने भाग लिया।

कार्यशाला में ई-वे बिल और जीएसटी प्राइम पोर्टल के वैज्ञानिक निदेशक पीवी भट ने बतौर विशेषज्ञ जानकारी दी। उन्होंने अधिकारियों को समझाया कि ये डिजिटल साधन किस तरह कर प्रणाली को और अधिक सरल, पारदर्शी और प्रभावी बना सकते हैं। जीएसटी प्राइम एनालिटिक्स टूल से आंकड़ों का विश्लेषण बेहतर तरीके से किया जा सकता है जिससे जांच और अनुपालन प्रक्रिया में तेजी आएगी। भट ने अधिकारियों के तकनीकी सवालों के जवाब दिए और कई व्यावहारिक उदाहरणों के माध्यम से इन टूल्स का उपयोग समझाया। कार्यक्रम की अध्यक्षता राज्य कर विभाग के आयुक्त पीके भट ने की। उन्होंने कहा कि ऐसी कार्यशालाएं अधिकारियों को नई तकनीकों से परिचित कराने और विभागीय कार्यप्रणाली को और मजबूत बनाने का एक महत्वपूर्ण माध्यम हैं। अतिरिक्त आयुक्त (जम्मू) नम्रता डोगरा ने कहा कि डिजिटल साधनों का इस्तेमाल आधुनिक कर व्यवस्था की रीढ़ है। कार्यशाला में प्रवर्तन शाखा के सभी उपायुक्त, सहायक आयुक्त और राज्य कर अधिकारी शामिल हुए। दूरस्थ जिलों के अधिकारी भी ऑनलाइन माध्यम से जुड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed