{"_id":"690e65291131d0602400eecd","slug":"administrative-news-jammu-news-c-10-lko1027-756869-2025-11-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: अकाउंट्स अफसरों के तबादले, दो \nअधिकारियों को अतिरिक्त जिम्मेदारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: अकाउंट्स अफसरों के तबादले, दो अधिकारियों को अतिरिक्त जिम्मेदारी
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। वित्त विभाग ने शुक्रवार को अकाउंट्स अफसरों के तबादले और अतिरिक्त कार्यभार देने का आदेश जारी किया। आदेश के अनुसार मिशन निदेशालय स्किल डेवलपमेंट सोसायटी में अकाउंट्स अफसर के पद पर कार्यरत सुनील कुमार शर्मा को जीपी फंड प्रांतीय पुलिस सेल जम्मू में तैनात किया गया है।
इफरा अंजुम वानी को जम्मू-कश्मीर पर्यटन विकास निगम जम्मू में अकाउंट्स अफसर के रूप में पदस्थापित किया गया है। राजेश कुमार शर्मा को मिशन निदेशालय स्किल डेवलपमेंट सोसायटी के अकाउंट्स अफसर का अतिरिक्त कार्यभार दिया गया है। तौसीफ अहमद कमाल को पर्यटन विकास निगम कश्मीर के अकाउंट्स अफसर का अतिरिक्त कार्यभार संभालने का आदेश दिया गया है। आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होगा और आगे के निर्देशों तक यही व्यवस्था जारी रहेगी।