फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   administrative news

Jammu News: प्रशासनिक सचिव एक मई से श्रीनगर से देखेंगे कामकाज

विज्ञापन
administrative news
- श्रीनगर और जम्मू के नागरिक सचिवालय क्रियाशील रहेंगे
विज्ञापन

- स्थानांतरण में अफसरों व कर्मियों को जरूरत के अनुसार आवास सुविधा मिलेगी

अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। नागरिक सचिवालय श्रीनगर में एक मई से सरकारी कामकाज के प्रभावी और कुशल संचालन के लिए प्रशासनिक सचिवों की उपस्थिति को सुनिश्चित बनाया जाएगा। इसके साथ नागरिक सचिवालय जम्मू में भी सुचारू कामकाज के लिए जरूरी व्यवस्थाएं की जाएंगी। प्रशासनिक सचिवों को पर्याप्त प्रबंधों को सुनिश्चित बनाने के लिए कहा गया है। इसमें जरूरत और मांग के मुताबिक स्टाफ को दोनों स्थानों पर नागरिक सचिवालयों में तैनात किया जाएगा।

सामान्य प्रशासनिक विभाग के आयुक्त सचिव संजीव वर्मा की ओर से जारी एक आदेश के अनुसार जम्मू और श्रीनगर में नागरिक सचिवालय क्रियाशील रहेंगे। सचिवालय के प्रशासनिक विभागों के कर्मचारियों की उपलब्धता के संबंध में आवश्यक व्यवस्था की जाएगी। नागरिक सचिवालयों में तैनात किए जाने वाले स्थानांतरित कर्मचारियों की आवासीय सुविधा के लिए संपदा विभाग व्यवस्था करेगा। इसमें अधिकारियों व कर्मचारियों को आवश्यकता के अनुसार ही आवास सुविधा प्रदान की जाएगी। जम्मू कश्मीर में दरबार मूव की प्रथा खत्म होने के बाद अब पूरे साल दोनों नागरिक सचिवालयों में एक व्यवस्था के तहत प्रशासनिक सचिवों और जरूरी स्टाफ की उपलब्धता को सुनिश्चित बनाया जाता है। दरबार मूव की व्यवस्था में गर्मियों और सर्दियों में दोनों जगह मौसम के मुताबिक दरबार मूव होता था, जिससे छह माह श्रीनगर और छह माह जम्मू में नागरिक सचिवालय सक्रिय रहता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed