{"_id":"68b8b034f1d6ba121d0d04cb","slug":"administrative-action-jammu-news-c-10-lko1027-703963-2025-09-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: दो जिला खनन अधिकारियों पर कार्रवाई, जम्मू और श्रीनगर भेजे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: दो जिला खनन अधिकारियों पर कार्रवाई, जम्मू और श्रीनगर भेजे
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। कोताही बरतने पर दो जिला खनन अधिकारियों पर कार्रवाई की गई है। उपमुख्यमंत्री सुरिंदर चाैधरी के आदेश पर कुपवाड़ा और सांबा के खनन अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से बदल दिया गया है।
दोनों अधिकारियों को जम्मू और श्रीनगर मुख्यालय से अटैच कर दिया है। अधिकारियों के खिलाफ लंबे समय से शिकायतें मिल रहीं थी। उपमुख्यमंत्री ने इस बारे में आदेश जारी किए हैं। इन आदेशों में जिला खनन अधिकारी कुपवाड़ा मुमताज अहमद निदेशक भूविज्ञान और खनन कार्यालय जम्मू से अटैच किया गया है। मुमताज अहमद के पास जिला खनन अधिकारी बांदीपोरा का अतिरिक्त दायित्व भी है।
खनन अधिकारी सांबा मोहम्मद सरफराज को तत्काल प्रभाव से भू विज्ञान और खनन निदेशालय श्रीनगर से अटैच कर दिया गया है। इन आदेशों में अब खनन अधिकारी कठुआ को सांबा का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है। बताया जा रहा है कि इन दोनों अधिकारियों के खिलाफ लंबे समय इन अधिकारियों के खिलाफ शिकायतें लंबित हैं। उपमुख्यमंत्री ने कहा, अधिकारियों के खिलाफ शिकायतें आती हैं तो उन्हें गंभीरता से लिया जाएगा।
विज्ञापन
उन्होंने कहा, ऐसे मामलों में तत्काल कार्रवाई की जाएगी। अधिकारियों को जनता की सेवा को प्राथमिकता देनी चाहिए। मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने नेतृत्व में चल रही प्रदेश सरकार का यह मुख्य उद्देश्य है। ऐसा न करने की सूरत में कार्रवाई झेलने को तैयार रहना होगा।