फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   administration

पटवारी नहीं पहुंच रहे दफ्तर, लोग हो रहे इधर-उधर

विज्ञापन
administration
बाड़ी ब्राह्मणा। मीन सरकार गांव के लोग इन दिनों पटवार हल्के में पटवारी के न होने के चलते काफी परेशान हो रहे हैं। लोगों का कहना है कि पटवारी दफ्तर में नहीं आ रहे हैं। इसके चलते उनकी समस्या दिन-प्रतिदिन बढ़ रही है। राजस्व विभाग से जुड़े काम अधूरे हैं। लोगों द्वारा जमा कराए गए विरासत इंतकाल, लाडली बेटी स्कीम के फॉर्म, आय प्रमाणपत्र और अन्य दस्तावेज जो राजस्व विभाग से दिए जाते हैं, उनमें काफी देरी हो रही है।
विज्ञापन

गांव के युवा नौकरी के लिए आवेदन भर रहे हैं, लेकिन उनके दस्तावेज कमजोर हैं, जिनकी पूर्ति के लिए वह राजस्व विभाग के चक्कर लगा रहे हैं, जो पटवारी के जरिये बनाए जा सकते हैं। विशेष बात यह है कि उन्हें पटवार खाने में पटवारी नहीं मिल पा रहे हैं। दस्तावेज मुकम्मल न होने के कारण ज्यादातर युवा सेना की भर्ती में शामिल नहीं हो पा रहे हैं। युवाओं का कहना है कि नौकरी के आवेदन के लिए उन्हें कॉल लेटर आ रहे हैं, उन्हें पूरे दस्तावेज के साथ आने को कहा जा रहा है, लेकिन राजस्व विभाग से बनाए जाने वाले दस्तावेज अधूरे हैं। इसके चलते उन्हें साक्षात्कार में शामिल होने में परेशानी हो रही है। बिना दस्तावेज के आवेदन रद्द कर दिया जा रहा है। युवाओं ने बताया कि पूरा दिन पटवार खाने में निकल जा रहा है, लेकिन जो भी काम पटवारी से होना है उसके लिए वह मौजूद नहीं। जो भी फाइल जमा करा रखी है, उस पर अमल नहीं किया जा रहा है। कई माह से लोगों के काम रुके हैं। बर्जानी में पूर्ण रूप से पटवार खाने के बाहर पटवारियों के बैठने का समय लिखा गया है, लेकिन बोर्ड के अनुसार काम नहीं हो रहा है।
विज्ञापन

------
अप्रैल से बरजानी पटवार खाने का अतिरिक्त चार्ज खड़ा मदाना के पटवारी बलवीर सिंह को दिया गया है, लेकिन अभी तक बरजानी में नया पटवारी नहीं लगाया गया है, जिसके चलते काम सुचारु नहीं हो पा रहा है। उसके बावजूद हम तहसील हेडक्वार्टर में जरूरी दस्तावेज समय पर बना रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-दीक्षा बंबा, तहसीलदार, बाड़ी ब्राह्मणा
------
पटवारी से काम कराने के लिए लोग दिन रात एक कर रहे हैं। उसके बावजूद लोगों के काम तय समय पर नहीं हो रहे हैं। 6 माह से लोगों के काम रुके हैं। अप्रैल से कोई पटवारी स्थानांतरित किया गया है तो उसकी जगह पर तत्काल पटवारी लगाना चाहिए। ताकि लोगों को पूरी सुविधा मिल सके।
-भारत भूषण, सरपंच, पंचायत मीन सरकार
पटवारी की गैर मौजूदगी से कई समस्या खड़ी हो रही है। राजस्व विभाग से जुड़े काम लोगों के अधूरे हैं। लिहाजा पटवारी की समस्या को जल्द से जल्द बहाल किया जाना चाहिए।

-देवीदास, पंच, पंचायत मीन सरकार
------
भर्ती के लिए दस्तावेज पूरे चाहिए होते हैं, लेकिन आय प्रमाणपत्र पटवारी न होने की वजह से नहीं बन रहा है। अगर तय समय पर प्रमाणपत्र न बन पाए, तो युवक को भर्ती से बाहर कर दिया जाता है।
-ऋषि कुमार, स्थानीय युवा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed