फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   administration

सेवायोजन कार्यालय ने 45 युवाओं को उपलब्ध कराया रोजगार

विज्ञापन
administration
सांबा। यूटी बनने के बाद जिले में निजी कारखाने आने पर स्थानीय युवाओं को लगा था कि अब उन्हें रोजगार के साधन उपलब्ध हो जाएंगे। वहीं जम्मु-कश्मीर सरकार ने भी कहा था कि स्थानीय पढे़ लिखे युवाओं को निजी कारखानों में रोजगार उपलब्ध कराया जाएगा। सरकार की और से स्थानीय युवाओं को 60 प्रतिशत व प्रदेश से बाहर के 40 प्रतिशत लोगों को रोजगार मुहैया कराया जाएगा। दुर्भाग्य की बात यह है कि निजी कारखानों में ऐसा नहीं किया गया।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों को काफी कम संख्या में रोजगार दिए गए। वह भी काफी कम वेतन पर। इसको लेकर स्थानीय पढे़ लिखे युवाओं का रुझान भी कम होने लगा। वहीं केंद्र सरकार की ओर से पढ़े लिखे युवाओं के लिए कई योजनाएं लाई गई हैं। जिला सेवायोजन कार्यालय के अनुसार जिन युवाओं ने अपने नाम पंजीकृत कराए। उनमें कुछ युवाओं को निजी क्षेत्र में रोजगार दिलाया गया है। कार्यालय में तीन वर्ष में 6128 पढ़े लिखे बेरोजगार युवाओं ने पंजीकरण कराया। इनमें गत वर्ष 45 युवाओं को निजी क्षेत्र में रोजगार उपलब्ध कराया गया। केंद्र सरकार की युवाओं के लिए मुमकिन योजना के तहत 167 आवेदन आए। जिनमें स्वयं रोजगार के लिए 88 युवाओं को वाहन उपलब्ध कराए गए। इसमें 20 प्रतिशत सब्सिडी सरकार की ओर से दी जा रही है। यही नहीं लड़कियों के लिए तेजस्विनी योजना में दसवीं पास युवतियों जिनकी आयु 18 से 35 वर्ष के बीच है। उन्हें स्वयं रोजगार के लिए दस प्रतिशत सब्सिडी पर ऋण दिया जा रहा है।
विज्ञापन

------
खोल सकते हैं स्वयं का क्लीनिक
ऋण के लिए अभी तक 26 आवेदन कार्यालय में पहुंच चुके हैं। बेरोजगार दंत चिकित्सकों, सर्जन ओर तकनीशियन के लिए मिशन यूथ के लिए ईएमई मिशन यूथ नोटिफिकेशन के तहत आवेदन करने के लिए कहा गया है। 10 फरवरी से 18 फरवरी तक जिले के युवाओं के लिए समय रखा गया है। इस योजना के तहत वित्तीय सहायता के रूप में अधिकतम आठ लाख रुपये की राशि दी जाएगी। वहीं दो लाख रुपये की सब्सिडी दी जाएगी। इसमें आवेदक अपने स्वयं के क्लीनिक खोल सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------
आतंकवादी वारदात में मारे जाने वाले व्यक्ति के परिजनों के लिए एक योजना है। इसमें मृतक के वारिस को स्वयं रोजगार के लिए 4 लाख का ऋण दिया जाएगा। इसमें 2 लाख सब्सिडी दी जा रही है। प्रत्येक पंचायत में 5 लोगों को स्वयं रोजगार देने की योजना है। इसके लिए एक हजार आवेदन उनके पास पहुंच चुके हैं। कोविड-19 के चलते निजी कारखाना प्रबंधन भी युवाओं को अधिक रोजगार नहीं दे पाए हैं।
-सुलक्षणा ठाकुर, सहायक निदेशक, सेवायोजन कार्यालय, सांबा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed