{"_id":"86cd16e0b5b7b7414a15807df168e72d","slug":"administration-returned-relief-material-for-flood-victims-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीडि़तों के लिए आई राहत को प्रसाशन ने लौटाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीडि़तों के लिए आई राहत को प्रसाशन ने लौटाया
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Sun, 16 Nov 2014 01:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक सप्ताह पहले बाढ़ पीडि़तों के लिए राहत सामग्री लेकर आए सात ट्रकों को लौटाए जाने का मामला गरमा गया है। मामले की जांच करने की मांग करते हुए पंचायत सुंगल लैहड के ग्रामीणों ने शनिवार को राजस्व विभाग के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
ग्रामीणों ने मांग की है कि आखिर ये राहत सामग्री से लदे ये ट्रक क्यों लौटा दिए गए, इसकी निष्पक्ष जांच की जाए। साथ ही उक्त सामग्री को पीडि़तों में तत्काल बंटवाई जाए। महिलाओं सहित पंचायत के बड़ी संख्या में लोग आरटीआई कार्यकर्ता जुगल चनान के नेतृत्व प्रदर्शन करने पहुंचे थे।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि पंचायत के पीडि़तों के लिए एक सप्ताह पहले गाजियाबाद से एक ट्रस्ट की ओर सात ट्रकों में राहत सामग्री भेजी गई थी।
इसमें कंबल, कपड़े आदि शामिल थे। लेकिन यहां सामग्री वितरित करने के बजाय किसी दबाव या अन्य कारणों से यह वापस कर दी गई। उन्होंने कहा प्रशासन को इस मामले की तह तक जांच करनी चाहिए।
विज्ञापन
उन्होंने सवाल उठाया कि अगर राजनीतिक कारणों से यह सामग्री लौटाई गई है, तो इसकी भी जांच की जानी चाहिए। तहसीलदार रामपाल शर्मा ने बताया कि पूरे मामले की जांच की जा रही है।
किन परिस्थितियों में यह राहत सामग्री वापस हो गई है, इसकी जांच के लिए पुलिस की भी मदद ली जा रही है। प्रदर्शन में कुलदीप सिंह, वेद प्रकाश, आशू शर्मा, बिल्ला शर्मा आदि शामिल रहे।