{"_id":"69c30452ec693bab780f6af4","slug":"administration-news-samba-news-c-289-1-sba1003-111538-2026-03-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: सांबा में जनगणना की तैयारियां \nतेज, तीन दिवसीय प्रशिक्षण शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: सांबा में जनगणना की तैयारियां तेज, तीन दिवसीय प्रशिक्षण शुरू
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
सांबा। जिले में जनगणना 2027 (चरण-1) के लिए तैयारियां तेज हो गई हैं। इसी क्रम में मंगलवार को जिला प्रशासनिक परिसर के बैठक कक्ष में चार्ज अधिकारियों व जनगणना लिपिकों के लिए तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू हुआ।
डीसी (प्रमुख जनगणना अधिकारी) आयुषी सूदन के निर्देशन में आयोजित प्रशिक्षण का उद्देश्य क्षेत्रीय स्तर पर तैनात कर्मचारियों को जनगणना कार्यों के कुशल संचालन के लिए तैयार करना है। प्रतिभागियों को मकान सूचीकरण कार्य, डिजिटल डाटा संग्रहण, चार्ज रजिस्टर तैयार करने और डाटा सुरक्षा जैसे विषयों की जानकारी दी जाएगी।
प्रशिक्षण में जनगणना प्रबंधन एवं निगरानी प्रणाली के संचालन, कार्यों के विभाजन और जनगणना प्रक्रिया के प्रभावी क्रियान्वयन पर विशेष जोर दिया जा रहा है। कार्यक्रम में एडीसी जगदीश सिंह, मुख्य योजना अधिकारी कस्तूरी लाल सहित तहसीलदार, नगर परिषद व नगर समितियों के अधिकारी व जनगणना लिपिक भाग ले रहे हैं।