{"_id":"69c304604c31384a3800a93d","slug":"administration-news-samba-news-c-272-1-raj1001-106854-2026-03-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: तरयाठ में अवैध बनाई जा \nरहीं चार दुकानों को तोड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: तरयाठ में अवैध बनाई जा रहीं चार दुकानों को तोड़ा
विज्ञापन
- शटरिंग जब्त, तहसीलदार ने दो लोगों के खिलाफ एफआईआर के लिए पुलिस को लिखा
संवाद न्यूज एजेंसी
राजोरी। प्रशासन ने तरयाठ तहसील के केरी क्षेत्र में सरकारी भूमि पर अवैध रूप से बनाई जा रही चार दुकानों को गिरा दिया। शटरिंग भी जब्त कर ली गई है।
केरी में राज्य भूमि खसरा नंबर 943 पर कब्जा करने वालों के खिलाफ प्रशासन ने मंगलवार को कार्रवाई की। तहसीलदार कश्यप नेहा पंडिता के निर्देश पर नायब तहसीलदार रोमेश चंद्र टीम और पुलिस के साथ माैके पर पहुंचे। यह कार्रवाई राजस्व विभाग की निगरानी में की गई। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि सरकारी जमीन पर किसी भी तरह का कब्जा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। आदेश जारी होने के बावजूद काम जारी रखने वालों के खिलाफ आगे भी कार्रवाई की जाएगी। तहसीलदार ने पुलिस थाना धर्मसाल के एसएचओ को लिखित में शिकायत दर्ज करवाते हुए दो लोगों के खिलाफ एफआईआर करने की बात कही है।