{"_id":"696bf68cfc1458b6980024a2","slug":"administration-news-samba-news-c-272-1-raj1001-106379-2026-01-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"अग्निकांड व भूकंप जैसी आपदाओं से \nनिपटने के लिए मॉक ड्रिल करें : डीसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अग्निकांड व भूकंप जैसी आपदाओं से निपटने के लिए मॉक ड्रिल करें : डीसी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजोरी में एसएसपी और अधिकारियों के साथ बैठक कर सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की
संवाद न्यूज एजेंसी
राजोरी। डीसी अभिषेक शर्मा ने शनिवार को अपने कार्यालय में एसएसपी गौरव सिकरवार व अन्य अधिकारियों के साथ बैठक की। इसमें सुरक्षा से व्यवस्थाओं की समीक्षा की गई। डीसी ने आपदा प्रबंधन अभ्यास की जरूरत पर बल दिया। इसमें स्वास्थ्य संस्थानों, हॉस्टल व अन्य संस्थानों में अग्निकांड व भूकंप जैसी आपदाओं से निपटने के लिए मॉक ड्रिल करने के निर्देश दिए।
डीसी ने संबंधित विभागों को प्रभावी समन्वय और तैयारी सुनिश्चित करने के लिए अपने-अपने संस्थानों में मुख्य सुरक्षा अधिकारी नियुक्त करने का भी निर्देश दिया। महत्वपूर्ण और संवेदनशील स्थानों का व्यापक सुरक्षा ऑडिट करने, किसी भी संदिग्ध गतिविधि को तुरंत पहचानने व रिपोर्ट करने के लिए कर्मचारियों के नियमित ओरिएंटेशन और संवेदीकरण का निर्देश दिया। बैंकों को विशेष रूप से निर्देश दिया गया कि वे किसी भी असामान्य या संदिग्ध लेनदेन की सूचना तुरंत संबंधित अधिकारियों को दें। उन्होंने सभी सरकारी संस्थानों को पीसीआर नंबर, डीसी ऑफिस कंट्रोल रूम नंबर प्रदर्शित करने और सुरक्षा प्रोटोकॉल और आपातकालीन प्रतिक्रिया तंत्र के बारे में कर्मचारियों के नियमित ओरिएंटेशन सुनिश्चित करने के लिए कहा। एसएसपी ने अज्ञात या बिना वेरिफाई नंबरों के साथ संवेदनशील या आधिकारिक जानकारी साझा न करने के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने संस्थानों में चेतावनी प्रणाली या हूटर लगाने, संदिग्ध गतिविधियों की समय पर रिपोर्टिंग करने और महत्वपूर्ण स्थानों, खासकर धार्मिक स्थलों और पर्यटन स्थलों पर सीसीटीवी कैमरे लगाने का निर्देश दिया। उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए विभिन्न संस्थानों में वीडीजी और पूर्व सैनिकों की तैनाती करने के लिए कहा। बैठक में सुरक्षा और नागरिक विभागों के अधिकारियों ने भाग लिया। इनमें जिला सैनिक कल्याण अधिकारी, लीड बैंक मैनेजर जेके बैंक, जीएमसी राजोरी के मेडिकल सुपरिंटेंडेंट, जॉइंट रजिस्ट्रार बाबा गुलाम शाह बादशाह यूनिवर्सिटी सहित अन्य शामिल थे।