{"_id":"6969553f9de7478aca090b68","slug":"administration-news-samba-news-c-272-1-raj1001-106368-2026-01-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"शैक्षणिक संस्थानों के पास तंबाकू \nउत्पाद बेचे तो होगी कार्रवाई : डीसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शैक्षणिक संस्थानों के पास तंबाकू उत्पाद बेचे तो होगी कार्रवाई : डीसी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
राजोरी। डीसी अभिषेक शर्मा ने जिले में खाद्य सुरक्षा और मानक अधिनियम लागू होने की समीक्षा और समग्र खाद्य सुरक्षा प्रवर्तन तंत्र का आकलन करने के लिए जिला स्तरीय सलाहकार समिति के साथ बैठक की। डीसी ने पूरे जिले में खाद्य सुरक्षा मानकों के अनुपालन, प्रवर्तन उपायों और खाद्य सुरक्षा नियमों के कामकाज की समीक्षा की। निर्देश दिए कि कोई भी दुकानदार शैक्षणिक संस्थानों के पास सिगरेट या तंबाकू उत्पाद नहीं बेचेगा। नियम तोड़ने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
उन्होंने इट राइट पोर्टल पर स्कूलों के ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन और सर्टिफिकेशन की स्थिति की भी समीक्षा की। शर्मा ने पोषण संबंधी कमियों को दूर करने के लिए आइसीडीएस, मिड-डे मील और सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत पाैष्टिक भोजन को बढ़ावा देने पर जोर दिया। उन्होंने संबंधित विभागों को खाद्य सुरक्षा, स्वच्छता पहलों और सुरक्षित खाद्य प्रथाओं पर प्रशिक्षण व जागरूकता कार्यक्रमों को तेज करने का निर्देश दिया। उन्होंने जमीनी स्तर पर खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए आईसीडीएस कार्यकर्ताओं, आशा कार्यकर्ताओं और मिड-डे मील से जुड़े शिक्षकों के लिए फॉस्टक प्रशिक्षण के महत्व पर भी जोर दिया।