{"_id":"6939d70fff02b243e502bee2","slug":"administration-news-samba-news-c-272-1-raj1001-106119-2025-12-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: वाइब्रेंट विलेज नंबला में विकास पहलों की समीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: वाइब्रेंट विलेज नंबला में विकास पहलों की समीक्षा
विज्ञापन
प्रोबेशनर ने बुनियादी ढांचा मजबूत करने और नागरिक सुविधाएं बढ़ाने के दिए निर्देश
संवाद न्यूज एजेंसी
राजोेरी। प्रोबेशनर सीरत बाजी की अध्यक्षता में बुधवार को नंबला गांव में वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम के तहत बैठक हुई। इसमें विकास पहलों के कार्यान्वयन की समीक्षा की गई।
समीक्षा में रणनीतिक रूप से सीमावर्ती गांवों में केंद्र और प्रदेश सरकार की योजनाओं को पूरी तरह लागू करने, बुनियादी ढांचे को मजबूत करने और नागरिक सुविधाओं को बढ़ाने पर ध्यान केंद्रित किया गया। प्रोबेशनर ने स्थानीय स्कूलों के कामकाज की समीक्षा की। इनमें छात्र-शिक्षक अनुपात और सरकारी हाई स्कूल को अपग्रेड करने के प्रस्ताव पर चर्चा की। अधिकारी ने हेल्थ सब सेंटर धारा सांगला के कामकाज की समीक्षा की और संबंधित अधिकारियों को योजना के तहत प्रदान की गई स्वास्थ्य सुविधाओं को अपग्रेड करने का निर्देश दिया। कृषि और बागवानी विभागों के कामकाज का जायजा लेते हुए उन्होंने सिंचाई सुविधाओं, इनपुट की उपलब्धता और बंदरों के खतरे से उत्पन्न चुनौतियों की समीक्षा की। अधिकारियों को स्थानीय सिंचाई जरूरतों को पूरा करने के लिए चेक डैम के निर्माण के लिए व्यवहार्यता रिपोर्ट प्रस्तुत करने का निर्देश दिया। नेशनल रूरल हेल्थ मिशन के तहत प्रगति की समीक्षा करते हुए उन्होंने विभाग को एक महीने में क्षेत्र में कम से कम 10 नए स्वयं सहायता समूह पंजीकृत करने का निर्देश दिया। मिशन युवा योजनाओं में लाभार्थियों को समय पर भुगतान करने के लिए बैंकों के साथ समन्वय बनाने का निर्देश दिया।