फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Administration news

अफसर तय समयसीमा में पूरे कराएं विकास कार्य : एजाज

विज्ञापन
Administration news
विधायक ने ग्रामीण विकास विभाग की योजनाओं की समीक्षा की कर दिए निर्देश
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

पुंछ। विधायक एजाज अहमद जान ने शनिवार को डाक बंगला में ग्रामीण विकास विभाग की योजनाओं के कार्यान्वयन व प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि विकास कार्यों को तय समयसीमा में पूरा किया जाए।


बैठक में प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण व शहरी, स्वच्छ भारत मिशन, जिला कैपेक्स और यूटी कैपेक्स सहित प्रमुख योजनाओं की समीक्षा की गई। इनमें भौतिक और वित्तीय प्रगति, जमीनी स्तर पर कार्यान्वयन, धन के उपयोग और कार्यान्वयन की चुनौतियों पर विस्तार से चर्चा की गई।। विधायक ने कमिश्नर सचिव, ग्रामीण विकास विभाग के नेतृत्व में ग्रामीण विकास विभाग के प्रभावी और कुशल प्रशासन की सराहना की और विभाग द्वारा जमीनी स्तर पर सीमावर्ती क्षेत्रों में लाभ पहुंचाने के निरंतर प्रयासों को स्वीकार किया। उन्होंने नागरिक समाज के सदस्यों से अपील की कि वे पंचायत और ब्लॉक स्तर पर विकासात्मक गतिविधियों के सुचारु संचालन को सुनिश्चित करने के लिए विभागीय कर्मचारियों से सहयोग करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed