{"_id":"6ac80d2c2962babc760c0de5","slug":"administration-news-jammu-news-c-10-jmu1059-1034222-2026-10-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: डॉ. विकास कुंडल ने संभाला जम्मू मंडलायुक्त का पदभार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: डॉ. विकास कुंडल ने संभाला जम्मू मंडलायुक्त का पदभार
विज्ञापन
- रमेश कुमार ने वरिष्ठ अधिकारियों की मौजूदगी में औपचारिक रूप से सौंपा कार्यभार
- विदाई समारोह में अधिकारियों-कर्मचारियों ने निवर्तमान मंडलायुक्त को दी शुभकामनाएं
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। डॉ. विकास कुंडल ने वीरवार को जम्मू के मंडलायुक्त का पदभार संभाल लिया। डिविजनल कमिश्नर कार्यालय में आयोजित औपचारिक समारोह में निवर्तमान मंडलायुक्त रमेश कुमार ने वरिष्ठ अधिकारियों और कर्मचारियों की मौजूदगी में उन्हें कार्यभार सौंपा।
इसके बाद रमेश कुमार के सम्मान में विदाई समारोह आयोजित किया गया। अधिकारियों और कर्मचारियों ने उन्हें सम्मानित करते हुए जम्मू संभाग के प्रशासन और विकास में उनके योगदान की सराहना की और नई नियुक्ति के लिए शुभकामनाएं दीं।
रमेश कुमार ने अपने कार्यकाल के दौरान मिले सहयोग के लिए अधिकारियों और कर्मचारियों का आभार जताया। उन्होंने डॉ. विकास कुंडल का स्वागत करते हुए उनकी क्षमताओं और पेशेवर दृष्टिकोण पर भरोसा जताया।
विज्ञापन
रमेश कुमार ने डॉ. कुंडल के साथ अपने पुराने जुड़ाव का उल्लेख करते हुए उन्हें समर्पित अधिकारी बताया। उन्होंने उम्मीद जताई कि डॉ. कुंडल जम्मू संभाग में चल रहे प्रशासनिक और विकास कार्यों को आगे बढ़ाएंगे। साथ ही अधिकारियों और कर्मचारियों से आग्रह किया कि वे डॉ. कुंडल को भी उसी तरह सहयोग और समर्थन दें, जैसा उन्हें अपने कार्यकाल में दिया था।