{"_id":"68f93f0c0f72ed4b980034b2","slug":"administration-news-jammu-news-c-10-jmu1041-744221-2025-10-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: वित्त विभाग में किया फेरबदल, 10 \nअधिकारियों को अतिरिक्त जिम्मेदारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: वित्त विभाग में किया फेरबदल, 10 अधिकारियों को अतिरिक्त जिम्मेदारी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। जम्मू-कश्मीर सरकार ने प्रशासनिक कामकाज को सुचारु बनाए रखने के लिए वित्त विभाग में दस अफसरों को अतिरिक्त जिम्मेदारी सौंपी है।
आदेश के अनुसार सामान्य प्रशासन विभाग के वित्त निदेशक अशोक कुमार अब चुनाव विभाग के वित्त निदेशक का कार्यभार भी संभालेंगे। मोहम्मद शफी वानी को जिला कोषागार बारामुला के कोषाधिकारी का चार्ज दिया गया है। इसी तरह संदीप सिंह क स्वच्छ भारत मिशन 2.0 के वित्तीय कार्य देखने की जिम्मेदारी दी गई है।
रुचित कुमार को सामाजिक वानिकी विभाग का लेखा कार्य, आनंद ठाकुर सेन को राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (एनआरएलएम) का लेखा कार्य और हितेश कुमार चौधरी को आईजीपी ट्रैफिक कार्यालय का लेखा अधिकारी नियुक्त किया गया है। निर्मल टिक्कू को बागवानी निदेशालय जम्मू की लेखा अधिकारी, तौसीफ अहमद ठोकर को पर्यटन विकास प्राधिकरण का कार्यभार सौंपा गया है। अब्दुल राशिद लोन को नगर परिषद बांदीपोरा के वेतन एवं लेखा अधिकारी, संजय रैना को भवन एवं अन्य निर्माण कर्मकार बोर्ड के लेखा अधिकारी का कार्यभार सौंपा गया है। सरकार ने यह आदेश प्रशासनिक हित में तत्काल प्रभाव से लागू करने के निर्देश दिए हैं।