{"_id":"669084e08034186b370dfe4a","slug":"administration-meeting-laddakh-jammu-news-c-10-jmu1040-398538-2024-07-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: लद्दाख में आईटी इंफ्रास्ट्रक्चर और साइबर सुरक्षा बढ़ाने की रणनीति पर होगा काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: लद्दाख में आईटी इंफ्रास्ट्रक्चर और साइबर सुरक्षा बढ़ाने की रणनीति पर होगा काम
विज्ञापन
लद्दाख के सूचना प्रौद्योगिकी विभाग के सचिव अमित शर्मा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सूचना प्रौद्योगिकी विभाग के सचिव ने अधिकारियों के साथ बैठक कर किया मंथन
संवाद न्यूज एजेंसी
लेह। लद्दाख में आईटी इंफ्रास्ट्रक्चर और साइबर सुरक्षा बढ़ाने की रणनीति पर काम किया जाएगा। इसके लिए सूचना प्रौद्योगिकी विभाग के सचिव अमित शर्मा ने वरिष्ठ अधिकारियों के साथ वीरवार को बैठक की।यह बैठक साइबर सुरक्षा, नेटवर्क व सुरक्षा संचालन, उमंग, डिजी लॉकर और ई-ऑफिस जैसी ऑनलाइन सेवाओं के साथ एकीकरण जैसे महत्वपूर्ण पहलुओं पर केंद्रित रही।
मजबूत साइबर सुरक्षा के महत्व पर जोर देते हुए अमित शर्मा ने एनआईसी जम्मू-कश्मीर टीम से लद्दाख में सफल सेवाओं को दोहराने, निर्बाध कनेक्टिविटी और कुशल डेटा प्रबंधन सुनिश्चित करने का आग्रह किया। उन्होंने ऑनलाइन सेवाओं की सुरक्षित डिलीवरी सुनिश्चित करने के लिए मजबूत साइबर सुरक्षा उपायों के महत्व पर प्रकाश डाला। कहा कि यह रणनीतिक बैठक हमारे आईटी बुनियादी ढांचे को मजबूत करने और लद्दाख के लोगों को ऑनलाइन सेवाओं की सुरक्षित डिलीवरी सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। विकास का उद्देश्य यूटी लद्दाख के डिजिटल परिदृश्य को मजबूत करना, कुशल, सुरक्षित और नागरिक-केंद्रित सेवाएं सुनिश्चित करना है।