फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   administration

बंधुरख में जल्द बनेगा कचरा निस्तारण केंद्र

विज्ञापन
administration
जम्मू। नगर निगम के अंतर्गत बंधुरख में कचरा निस्तारण केंद्र का निर्माण होगा, जिसका शिलान्यास सोमवार को मेयर चंद्रमोहन गुप्ता ने किया है। केंद्र का निर्माण एक साल में पूरा होना है। इसके लिए नगर निगम का पर्यावरण शिक्षा केंद्र और एचडीएफसी बैंक के साथ समझौता हुआ है।
विज्ञापन

कचरा निस्तारण केंद्र के निर्माण के बाद बेलीचराना, गांधी नगर, बिक्रम चौक और शास्त्री नगर समेत अन्य जगहों के एकत्रित किए गए कचरे का निस्तारण होगा। कचरे से गमले, प्लाई समेत अन्य वस्तुओं का निर्माण कर बेचा जाएगा। मौजूदा समय में शहर में प्लास्टिक का कचरा परेशानी बन गया है। नगर निगम को कोट भलवाल में कचरा दबाना पड़ रहा है, जिसका पर्यावरण पर विपरीत असर पड़ रहा है। अब सेंटर का निर्माण कार्य शुरू हो रहा है। इसमें आधे से ज्यादा शहर का कचरा ठिकाने लगाया जाएगा। इस मौके पर आयुक्त राहुल यादव, हेल्थ एंड सैनिटेशन कमेटी के अध्यक्ष राज कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed