फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   administration

जिले में 486 स्वीकृत कार्यों में 168 पूर्ण

विज्ञापन
administration
जम्मू। बैक टू विलेज द्वितीय चरण के तहत 486 स्वीकृत कार्यों में 168 पूर्ण हो चुके हैं। 453 कार्य आरडीडी के तहत स्वीकृत हैं। यह जानकारी जलशक्ति विभाग के आयुक्त सचिव एम. राजू ने पीएमजीएसवाई, जेजेएम, लंबित परियोजनाओं, बी2वी3 और जिला कैपेक्स बजट के तहत प्रस्तावित कार्यों पर हुई समीक्षा बैठक में दी।
विज्ञापन

उपायुक्त अंशुल गर्ग ने पावरपॉइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से बताया कि बैक टू विलेज-द्वितीय के तहत कुल 486 कार्य हैं, जिनमें से 453 कार्य आरडीडी के तहत स्वीकृत हैं। 486 कार्यों में से 168 पूर्ण हो चुके हैं और 280 कार्य निष्पादन में हैं जो चालू वित्तीय वर्ष में पूरे हो जाएंगे। जिला कैपेक्स बजट 2021-22 के तहत जम्मू जिले में कुल 4489 कार्य हैं। इसमें नाबार्ड के तहत 201, डीडीसी के तहत 207, बीडीसी योजना के 201 और पीआरआई योजना के तहत 3860 कार्य हैं। 4489 कार्यों में से 1566 पूर्ण हो चुके हैं और 2366 कार्य पर काम चल रहा है। जल जीवन मिशन के तहत डीसी ने सचिव को अवगत कराया कि 266 कार्य हैं और इन कार्यों की डीपीआर परियोजना मूल्यांकन समिति से अनुमोदन प्राप्त करने की प्रक्रिया में है।
विज्ञापन

पीएमजीएसवाई में 120 किलोमीटर में से 100 किलोमीटर सड़कों को 31 मार्च 2021 तक पूरा कर लिया जाएगा। लंबित परियोजनाओं के तहत 252 को मंजूरी दी गई है, जिनमें से 145 पूरे हो चुके हैं और 106 पर काम चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed