{"_id":"61e1dc9aba64330d425dc093","slug":"administration-jammu-city-news-jmu2519126192","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैठने की 50 फीसदी क्षमता में ही लोगों को बुलाया जाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैठने की 50 फीसदी क्षमता में ही लोगों को बुलाया जाए
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू। समारोह स्थलों में बैठने की 50 फीसदी क्षमता में ही लोगों को बुलाया जाए। इसके साथ ही कोविड नियमों सख्ती से पालने करने और समारोह में हिस्सा लेने वाले 15 से 17 आयु वर्ग के युवाओं का टीकाकरण प्राथमिकता के आधार करें। यह निर्देश मुख्य सचिव डॉ. अरुण कुमार मेहता ने शुक्रवार को बैठक कर गणतंत्र दिवस समारोह की तैयारियों की समीक्षा करते हुए दिए। अधिकारियों ने बताया गया कि एमए स्टेडियम जम्मू और शेर-ए-कश्मीर क्रिकेट स्टेडियम श्रीनगर में मुख्य कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। बीटिंग द रिट्रीट समारोह का आयोजन 29 जनवरी को होगा।
मुख्य सचिव ने संबंधित अधिकारियो को परिवहन, पार्किंग, बैठने, पेयजल और बिजली आपूर्ति की उपलब्धता, स्वास्थ्य, अग्निशमन कर्मियों की तैनाती, सांस्कृतिक कार्यक्रमों और सरकारी इमारतों में दीपमाला के प्रबंध तय समय में पूरे करने के निर्देश दिए। उन्होंने गणतंत्र दिवस समारोह में कोविड निर्देशावली व कोरोना उपयुक्त व्यवहार का पालन करवाने के लिए भी कहा। बैठने की क्षमता से पचास फीसदी लोगों को ही समारोह में बुलाया जाए। रिहर्सल में कोविड निमयों का पालन सुनिश्चित करने के निर्देश जारी किए।
समारोह में हिस्सा लेने वाले 15 से 17 आयु वर्ग के युवाओं का टीकाकरण प्राथमिकता के आधार पर करने के लिए भी कहा। मुख्य सचिव ने संस्कृति विभाग से कहा कि वह आजादी का अमृत महोत्सव के तहत इस बार समारोह का शानदार आयोजन होगा। इस अवसर पर समारोह स्थलों पर सुरक्षा के प्रबंधों के अलावा सेना, सीआरपीएफ, पुलिस के परेड व बैंड दस्तों, परिवहन व पार्किंग के प्रबंधों, साफ सफाई की तैयारी की समीक्षा की गई।बैठक में पुलिस महानिदेशक के अलावा संबंधित विभागों में प्रशासनिक सचिव, अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक व विभागाध्यक्ष मौजूद रहे।