फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   administration

सरपंचों का दल उपयुक्त और निदेशक स्वास्थ्य से मिला

विज्ञापन
administration
ज्यौड़ियां। पीएचसी पलांवाला की इमारत का निर्माण शुरू नहीं होने को लेकर बुधवार को छंब विधानसभा क्षेत्र की पंचायतों के सरपंचों का एक दल उपायुक्त अंशुल गर्ग और निदेशक स्वास्थ्य विभाग से उनके कार्यालयों में मिला। सरपंचों की तरफ से दोनों अधिकारियों को पीएचसी पलांवाला की इमारत की समस्या के संबंध में ज्ञापन सौंपा। क्षेत्र के लोगों ने स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों के बारे में बताया।
विज्ञापन

इस दौरान पंचायत लोअर पलांवाला की सरपंच गीता देवी ने दोनों अधिकारियों को बताया कि लगभग तीन साल पहले स्वास्थ्य विभाग तथा प्रशासन की तरफ से पीएचसी पलांवाला की इमारत को असुरक्षित घोषित करते हुए पीएचसी को पलांवाला के पंचायत घर की इमारत में स्थानांतरित कर दिया था। क्षेत्र के लोगों को आश्वासन दिया गया कि पीएचसी की इमारत का जल्द से जल्द नए सिरे से निर्माण शुरू किया जाएगा, लेकिन आज तीन साल से भी अधिक का समय बीत गया है, अभी तक पीएचसी की पुरानी इमारत को क्षतिग्रस्त भी नहीं की गई है। तीन साल से पीएचसी पलांवाला पंचायत घर की इमारत में चल रही है। इसके चलते क्षेत्र के लोगों को कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इसलिए जल्द से जल्द इमारत के निर्माण का काम शुरू किया जाए और निर्मित कर जनता को समर्पित की जाए।
विज्ञापन

गीता देवी ने बताया कि दोनों अधिकारियों की तरफ से आश्वासन मिला है, उम्मीद है कि इमारत का जल्द ही निर्माण शुरू हो जाएगा।
दल में पंगाली के सरपंच पठान सिंह, मट्टू के सरपंच सवर्ण सिंह, धौंचक की सरपंच तारा देवी, सरपंच शारदा देवी, अनुराधा शर्मा, रजनी देवी, मूल राज आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed