{"_id":"5ec80ba58ebc3e9068718f52","slug":"adininistration-reasi-news-jmu2105034149","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीसी मुख्य बाजार का दौरा कर जानी स्थिति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीसी मुख्य बाजार का दौरा कर जानी स्थिति
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रियासी। शुक्रवार को डीसी इंदु कंवल चिब ने मुख्य बाजार का दौरा कर जहां स्थिति का जायजा लिया वहीं, स्थानीय लोगों ने पुराने अस्पताल में स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया करवाने सहित अन्य समस्याओं को दूर करने की मांग उठाई। इस दौरान डीसी ने खरीदारी करने पहुंचे लोगों को सामाजिक दूरी के नियम और हर समय मास्क पहनने की अपील की।
जिला विकास कमेटी के प्रधान डॉ. सुखदेव शर्मा, म्यूनिसिपल कमेटी के पूर्व उप प्रधान सुदेश पंडोत्रा, नेकां नेता तारिक भट्ट, भाजपा युवा मोर्चा के जिला उपप्रधान पारस मणि, सुभाष और मिंटू गुप्ता ने डीसी को पुराने अस्पताल की मौजूदा स्थिति से अवगत करवाया। उन्होंने बताया कि अस्पताल पर लाखों रुपये खर्च कर इमारत का जीर्णोद्घार किया गया है। स्थानीय लोग यहां मैटरनिटी केयर यूनिट खोलने की मांग कर रहे हैं। इससे पहले डीसी ने मुख्य बाजार के गणेश मंदिर तक पैदल दौरा किया और खुली हुई दुकानों के दुकानदारों को सामाजिक दूरी बनाए रखने को कहा। वहीं, बाजार में आने वाले लोगों को मास्क लगाने पर जोर दिया। दो माह बाद खुले बाजार के दूसरे दिन शुक्रवार को पहले दिन की अपेक्षा कम भीड़ देखने को मिली।