फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   adininistration

प्रदेश में 2023 तक लगेंगे आठ लाख स्मार्ट मीटर

विज्ञापन
adininistration
जम्मू। जम्मू-कश्मीर पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन कारपोरेशन लिमिटेड को प्रदेश में स्मार्ट मीटर लगाने के लिए अधिकृत कर दिया है। अगले दो साल में आठ लाख स्मार्ट मीटर लगाए जाएंगे। प्रशासनिक परिषद की बैठक में इसका फैसला किया गया है।
विज्ञापन

स्मार्ट मीटर परियोजना के तहत प्रदेश में छह लाख स्मार्ट/प्रीपेड मीटर लगाए जाएंगे, जबकि इस समय सिर्फ दो लाख मीटर ही लगे हैं। ‘पुनर्निर्मित वितरण क्षेत्र योजना’ मुख्य रूप से वित्तीय और परिचालन रूप से कुशल वितरण क्षेत्र के माध्यम से उपभोक्ताओं को बिजली आपूर्ति की गुणवत्ता और विश्वसनीयता में सुधार के लिए बिजली क्षेत्र में सुधार पर केंद्रित है। स्मार्ट मीटर से मीटरिंग, बिलिंग, कलेक्शन में पारदर्शिता आएगी। इससे बिजली का नुकसान भी कम होगा और उपभोक्ताओं को पर्याप्त बिजली मिलेगी। इन मीटरों को श्रीनगर डाटा सेंटर और डाटा रिकवरी सेंटर जम्मू से रिमोट से चेक किया जा सकेगा। प्रदेश में कुल 21 लाख बिजली उपभोक्ता हैं। इनमें से 50 फीसदी ने ही मीटर लगा रखे हैं। यही एक कारण है कि खराब मीटरों के कारण बिजली खपत अधिक हो रही है। बैठक में उप राज्यपाल मनोज सिन्हा, सलाहकार राजीव भटनागर, फारूक खान, मुख्य सचिव अरुण मेहता समेत कई अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed