{"_id":"687828f1fa0eadb2e4030a14","slug":"additional-railway-line-to-be-laid-between-jammu-katra-survey-approved-2025-07-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"J&K: जम्मू-कटड़ा के बीच बिछेगी अतिरिक्त रेल लाइन, सर्वे को मंजूरी; 77.69 KM लंबी लाइन, खर्च होंगे 12.59 करोड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
J&K: जम्मू-कटड़ा के बीच बिछेगी अतिरिक्त रेल लाइन, सर्वे को मंजूरी; 77.69 KM लंबी लाइन, खर्च होंगे 12.59 करोड़
Thu, 17 Jul 2025 04:04 AM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: विजय पुंडीर
Updated Thu, 17 Jul 2025 04:04 AM IST
सार
उत्तर रेलवे के जन संपर्क अधिकारी हिमांशु शेखर उपाध्याय के अनुसार, 79.69 किलोमीटर लंबी इस लाइन के लिए फाइनल लोकेशन सर्वे को मंजूरी मिली चुकी है। इसके लिए 12.59 करोड़ की राशि स्वीकृत की गई है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Freepik
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
देश के कोने-कोने से श्री माता वैष्णो देवी आने वाले श्रद्धालुओं के लिए अच्छी खबर है। अब ट्रेन से कटड़ा तक सफर और ज्यादा सुगम व कम समय वाला होगा। इसके लिए रेलवे जम्मू-कटड़ा के बीच एक अतिरिक्त रेल लाइन बिछाने जा रहा है।
विज्ञापन
उत्तर रेलवे के जन संपर्क अधिकारी हिमांशु शेखर उपाध्याय के अनुसार, 79.69 किलोमीटर लंबी इस लाइन के लिए फाइनल लोकेशन सर्वे को मंजूरी मिली चुकी है। इसके लिए 12.59 करोड़ की राशि स्वीकृत की गई है। इस फैसले से आम लोगों के साथ-साथ मां के श्रद्धालुओं को बड़ी सुविधा मिलेगी। वर्तमान में जम्मू से कटड़ा तक सिंगल रेल लाइन है। ऐसे में ट्रेनों की गति निर्धारित गति से कम रहती है। विशेष ट्रेनों को मार्ग देने के लिए रोजमर्रा की ट्रेनों के रोकर चलाना पड़ता है, जिससे समय भी अधिक लगता है।
विज्ञापन
ज्यादा सुविधाजनक और सुरक्षित होगा ट्रेन परिचालन
नई लाइन से यह कटड़ा-जम्मू के बीच सफर कम समय में तय हो सकेगा और ट्रेन परिचालन सुविधाजनक व सुरक्षित बनेगी। इस रेल लाइन का काम पूरा होने से जम्मू क्षेत्र पयटन, क्षेत्रीय व्यापार और आम लोगों की आवाजाही को गति देगा। इससे रेलवे जम्मू और श्रीनगर के बीच ट्रेनों के परिचालन में वृद्धि हो सकेगी। दोनों शहर के लोक पैसेंजर ट्रेनों का परिचालन भी हो सकेगा। वहीं दूसरी ओर सितंबर से वंदेभारत को जम्मू से श्रीनगर के बीच चलाने की योजना है।
विज्ञापन
वर्ष 2014 में हुई थी शुरुआत
जम्मू से कटड़ा के बीच जुलाई 2014 में रेल लाइन शुरू हुई थी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 14 जुलाई 2014 को श्री शक्ति एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया था। यह कटड़ा से दिल्ली के बीच पहली सीधी ट्रेन थी। उधमपुर-कटड़ा रेल खंड के बीच कटड़ा तक रेल लाइन बिछाई गई थी। यह दूरी 25.6 किलोमीटर की है।