फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Additional district courts to be opened in four districts including Samba, Poonch, approval for creation of 40 additional posts

जम्मू-कश्मीर: सांबा, पुंछ समेत चार जिलों में अतिरिक्त जिला कोर्ट खोले जाएंगे, 40 अतिरिक्ति पदों के सृजन को भी मंजूरी

Thu, 28 Oct 2021 12:52 AM IST
Trainee Trainee न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: Trainee Trainee Updated Thu, 28 Oct 2021 12:52 AM IST
सार

प्रशासनिक परिषद ने जम्मू और कश्मीर की जनसंख्या में क्रमिक वृद्धि के चलते न्यायिक कार्यभार बढ़ने पर लिया फैसला।  बजट के साथ प्रति न्यायालय दस पद स्वीकृत भी किए गए। 
 

विज्ञापन
Additional district courts to be opened in four districts including Samba, Poonch, approval for creation of 40 additional posts
प्रतीकात्मक - फोटो : प्रतापगढ़

विस्तार

जम्मू-कश्मीर के सांबा, पुंछ समेत चार जिलों में अतिरिक्त जिला न्यायालय बनाने की मंजूरी दी गई है। प्रशासनिक परिषद की बैठक में इनके गठन पर मुहर लगाई गई। जम्मू संभाग में सांबा और पुंछ जबकि कश्मीर संभाग में बांदीपोरा और गांदरबल में अतिरिक्त जिला कोर्ट स्थापित होंगे। इन अदालतों के लिए 40 अतिरिक्ति पदों के सृजन को भी मंजूरी दी गई है।

विज्ञापन


प्रत्येक अदालत के लिए 10 पद होंगे। इन अदालतों के लिए सालाना 258.245 लाख रुपये वेतन और 21.657 लाख रुपये का एनपीएस भी मंजूर किया गया है। यह फैसला जम्मू और कश्मीर की जनसंख्या में क्रमिक वृद्धि के चलते न्यायिक कार्य भार बढ़ने पर लिया गया है। आम जनता की ओर से भी इसकी मांग उठाई जा रही थी। उपराज्यपाल मनोज सिन्हा की अध्यक्षता में हुई बैठक में इसका फैसला लिया गया।
विज्ञापन


शाहपुर कंडी परियोजना के लिए अतिरिक्त भूमि आवंटित 
शाहपुर कंडी बांध परियोजना के लिए सरकार ने अतिरिक्त भूमि हस्तांतरण को मंजूरी दे दी है। उप राज्यपाल की अध्यक्षता में आयोजित प्रशासनिक परिषद की बैठक में बसंतपुर से गांव कुटलैड़ कठुआ तक मुख्य रावी नहर के लिए 39 कनाल 10 मरला भूमि जल शक्ति विभाग को हस्तांतरित की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हाल ही में जम्मू-कश्मीर सरकार और पंजाब सरकार ने शाहपुर कंडी परियोजना पर एक नए द्विपक्षीय समझौते पर हस्ताक्षर किए थे, जिसका उद्देश्य कठुआ और सांबा जिले के कंडी क्षेत्र में कृषि संरक्षण को बढ़ाने के लिए केंद्र शासित प्रदेश को पानी उपलब्ध करवाना है। रावी नहर के लिए अतिरिक्त भूमि की मंजूरी उपराज्यपाल मनोज सिन्हा की अध्यक्षता में हुई प्रशासनिक परिषद की बैठक में दी गई।

बैठक में सलाहकार फारूक खान, राजीव राय भटनागर, मुख्य सचिव डॉ. अरुण कुमार मेहता, प्रधान सचिव नितीश्वर मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed