{"_id":"65fb4ce4a6ddd9e7a30e5e36","slug":"addiction-is-a-poison-youth-should-not-consume-it-ssp-jammu-news-c-10-jam1008-325807-2024-03-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"नशा एक जहर, युवा न करें सेवन : एसएसपी \nराजीव नगर में पुलिस ने सिविक एक्शन प्रोग्राम के तहत लोगों को किया जागरूक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नशा एक जहर, युवा न करें सेवन : एसएसपी राजीव नगर में पुलिस ने सिविक एक्शन प्रोग्राम के तहत लोगों को किया जागरूक
विज्ञापन
राजीव नगर में आयोजित जागरूकत कार्यक्र में एसएपी जम्मू व अन्य
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कहा- 15 से 35 वर्ष के आयु वर्ग वाले युवा सबसे ज्यादा नशे की चपेट में
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मूू। शहर में नशा सेवन और तस्करी का गढ़ रहे राजीव नगर में पुलिस न सिर्फ कार्रवाई कर रही है, बल्कि लोगों को जागरूक भी कर रही है। इसी कड़ी में रेंज पुलिस मुख्यालय जम्मू द्वारा सिविक एक्शन प्रोग्राम के तहत जागरूकता अभियान चलाया गया। इसमें लोगों से बच्चों को नशे से दूर रखने और इससे जुड़ी जानकारी पुलिस को देने का आह्वान किया।
जम्मू-साबा-कठुआ पुलिस रेंज के डीआईजी डाॅ. सुनील गुप्ता के मार्गदर्शन में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस जागरूकता अभियान में नव दुर्गा कला मंच द्वारा नुक्कड़ नाटक के माध्यम से नशा के प्रभावों को बयां किया। कार्यक्रम में एसएसपी जम्मू विनोद कुमार मुख्य अतिथि थे। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में युवाओं में नशीली दवाओं का सेवन आम हो गया है। 15 से 35 वर्ष के आयु वर्ग के युवा इसकी चपेट में आ रहे है। नशा एक जहर है, जो एक बार में जीवन को नष्ट कर देता है। पुलिस का उद्देश्य नशा मुक्त समाज बनाना है। इसमें आम लोगों की भागीदार जरूरी है।
उन्होंने नशा तस्करों को भी बाज आने की चेतावनी दी। बताया कि नशे के खिलाफ पुलिस कड़ी कार्रवाई कर रही है। पुलिस ड्रग्स डी एडिक्शन सेंटर जम्मू से डॉ. गुलनाज चौधरी ने सिंथेटिक दवाओं और इसके दुष्प्रभाव पर प्रकाश डाला। स्थानीय लोगों ने पुलिस के पहल की प्रशंसा की। नुक्कड़ नाटक की टीम को नकद पुरस्कार से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में एसएसपी राजिंदर सिंह कटोच, एसपी दक्षिण अजय शर्मा, एसडीपीओ पूर्व शीजान भट, एसएचओ बाहु फोर्ट अमित कुमार, एसआई नरवाल संजीव शर्मा मौजूद थे।