{"_id":"f874c5f7fa64bfb4b5fd174c3c76a962","slug":"actor-vinod-khanna-rally-in-jammu-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रियासत के विकास को बदलाव की जरूरत: खन्ना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रियासत के विकास को बदलाव की जरूरत: खन्ना
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Tue, 09 Dec 2014 08:24 PM IST
विज्ञापन
बालीवुड स्टार और सांसद विनोद खन्ना मंगलवार को शहर में अलग-अलग स्थानों भाजपा प्रत्याशियों के प्रचार के लिए पहुंचे तो लोग उनकी एक झलक पाने को उमड़ पड़े। इस दौरान अपने अलग अंदाज में विनोद खन्ना ने कुछ फिल्मी डायलॉग के जरिये लोगों का मन मोह लिया। इस दौरान उनकी पत्नी कविता खन्ना भी पहुंचीं।
विज्ञापन
जम्मू ईस्ट से भाजपा उम्मीदवार राजेश गुप्ता की रघुनाथ बाजार में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए खन्ना ने प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व वाली सरकार द्वारा कम समय में किए गए उल्लेखनीय कार्यों का बखान किया। उन्होंने कहा कि रियासत के विकास के लिए बदलाव की जरूरत है और अब अवाम समझदार हो चुकी है। वह अपना भला-बुरा अच्छी तरह जानती है।
विज्ञापन
गांधी नगर विधानसभा क्षेत्र के नरवाल बाला पंचायत में कविंद्र गुप्ता के समर्थन में आयोजित चुनावी सभा में कांग्रेस को आड़े हाथों लेते हुए खन्ना ने कहा कि पिछले एक दशक तक केंद्र में राज करने वाली कांग्रेस ने देश को काफी नुकसान पहुंचाया है। मोदी सरकार ने छह माह में काफी कुछ ठीक किया है, लेकिन अभी पूरी तरह पटरी में आने में वक्त लगेगा।
विज्ञापन
तोप शेरखानिया में भाजपा उम्मीदवार सत शर्मा के समर्थन आयोजित सभा में विनोद खन्ना ने लोगों से वादा किया कि रियासत में सरकार के गठन के बाद उनकी हर समस्या का प्राथमिकता के आधार पर हल होगा। इस मौके पर क्षेत्र के वर्तमान विधायक अशोक खजूरिया, पनुन कश्मीर के प्रेसीडेंट अश्वनी कुमार, जम्मू ईस्ट से भाजपा प्रभारी रजनी सेठी उपस्थित थीं।