फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Active cases increased tenfold in a month in the state

प्रदेश में एक महीने में ही दस गुना बढ़ गए सक्रिय मामले

विज्ञापन
Active cases increased tenfold in a month in the state
जम्मू। प्रदेश में कोरोना संक्रमण के मामले में अप्रैल 2021 हर दिन एक नया रिकार्ड बना रहा है। एक अप्रैल को प्रदेश में एक्टिव मामले सिर्फ 2874 रह गए थे। लेकिन 29 अप्रैल को एक्टिव मामले बढ़कर 26144 पर पहुंच चुके हैं। अप्रैल माह में करीब 250 मरीजों की जान भी कोविड संक्रमण की वजह से चली गई है।
विज्ञापन

आंकड़ों की बात करें तो एक अप्रैल को 2874 सक्रिय मामले जम्मू-कश्मीर में थे। चार अप्रैल को एक्टिव मामलों की संख्या बढ़कर 3955 हो चुकी थी। 18 अप्रैल को सक्रिय मामले तेजी से बढ़कर 11467 पर पहुंच गए थे। 28 अप्रैल को सक्रिय मामलों की संख्या 24113 हो गई थी। 29 अप्रैल को संख्या 26144 पर पहुंच चुकी है।
विज्ञापन

मौतों के आंकड़ों की बात करें तो चार अप्रैल तक प्रदेश में प्रति दिन तीन से चार मौतें हो रही थीं और मौतों का कुल आंकड़ा 2008 पर पहुंच गया था। 18 अप्रैल तक 2057 मरीजों की मौत हो गई थी। 29 अप्रैल तक मौतों का आंकड़ा तेजी से बढ़कर 2253 पर पहुंच गया हैं। स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग के वित्त आयुक्त अटल डुल्लू के अनुसार पॉजिटिव मामलों की संख्या में बढ़ोतरी चिंता का विषय है। हालांकि, प्रदेश में स्वास्थ्य ढांचा वर्तमान में स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह से सक्षम है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed