फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   action on encrochment in akhnoor

अखनूर के बाजारों में हटाया अतिक्रमण, सामान जब्त

विज्ञापन
action on encrochment in akhnoor
अखनूर। कस्बे के विभिन्न बाजारों में अतिक्रमण के खिलाफ म्युनिसिपल कमेटी ने मुहिम चलाई। वीरवार को अचानक कमेटी विभिन्न जगहों पर पहुंची और अतिक्रमण हटाया। इस दौरान10 दुकानदारों और रेहड़ी फड़ी वालों को 6 हजार रुपये जुर्माना किया गया। बता दें, बाजारों में अतिक्रमण से लोगों को आने-जाने में काफी दिक्कत होती है। दुकानदार दुकानों के काफी आगे भी सामान लगा रहे हैं, जिससे सड़क की चौड़ाई घटने से आवाजाही प्रभावित हो रही है। लोगों ने इसकी शिकायत म्युनिसिपल कमेटी से की और अतिक्रमण हटाने की मांग की थी। इस पर टीम ने वीरवार को कार्रवाई की।
विज्ञापन

म्युनिसिपल कमेटी के खिलाफ वर्जी इंस्पेक्टर कुलदीप शर्मा की अगुवाई में टीम ने कस्बे के बस अड्डा, मेन चौक, निर्दोष चौक सहित अन्य बाजारों के फुटपाथों पर किए गए अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई की। इस दौरान अवैध तौर पर लगी रेहड़ियों और फड़ियों को हटाया। बस अड्डे में दुकानों के बाहर लगाए सामान को जब्त किया गया। कमेटी की कार्रवाई से दुकानदारों में हड़कंप मचा रहा। कई रेहड़ी फड़ी वाले तो टीम को देखकर पहले ही भाग गए। जो पकड़ में आए, उन्हें जुर्माना भरना पड़ा। म्युनिसिपल कमेटी के खिलाफ वर्जी इंस्पेक्टर कुलदीप शर्मा ने बताया कि बाजारों में अतिक्रमण के चलते आवाजाही में परेशानी हो रही है। उन्होंने दुकानदारों और रेहड़ी फड़ी वालों को अतिक्रमण करने से बाज आने की चेतावनी दी। बता दे, कुछ दिन पहले भी टीम ने इन बाजारों में कार्रवाई की थी। तब भी दुकानदारों और रेहड़ी फड़ी वालों को जुर्माना लगाया था, लेकिन टीम के जाने के बाद फिर वही हाल होता है। बताया जा रहा है कि शुक्रवार को राजा बाजार और लिंक रोड पर म्युनिसिपल कमेटी की टीम कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed