फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   action

बिना मास्क घूमते 149 लोगों के काटे चालान, 74500 रुपये जुर्माना

विज्ञापन
action
जम्मू। कोरोना संक्रमण लगातार बढ़ता जा रहा है। बावजूद इसके लोग इससे बचने के लिए सरकार की ओर से जारी नियमों का पालन नहीं कर रहे। बाजारों में सामान खरीदने आने वाले लोग न तो मास्क पहन रहे हैं और न ही सामाजिक दूरी का ध्यान रखा जा रहा है। नियमों का उल्लंघन करने वाले ऐसे लोगों पर कार्रवाई के लिए शनिवार को पुलिस ने विशेष अभियान चलाया। इस दौरान शहर में बिना मास्क घूमते 149 से ज्यादा लोगों के चालान काटे गए और 74500 रुपये जुर्माना वसूला। गांधी नगर पुलिस ने शहर के बड़े शोरूमों और दुकानों में दबिश दी, यहां मास्क न पहनने वाले लोगों के चालान काटे। पुलिस के अनुसार कोरोना महामारी से बचाव के लिए लोगों को मास्क पहनना बहुत जरूरी है। साथ ही सामाजिक दूरी का भी ध्यान रखना होगा।
विज्ञापन

लोग अपनी जान की परवाह नहीं कर रहे हैं। पहले की तरह ही बिना मास्क बाजार में खरीदारी के लिए पहुंच रहे हैं। इन दिनों रोजाना सैकड़ों लोग कोरोना पॉजिटिव आ रहे हैं। बावजूद इसके लोग एहतियात नहीं बरत रहे। इसी के तहत पुलिस ने सख्ती करते हुए गांधी नगर पुलिस स्टेशन के अंतर्गत नियम तोड़ने वाले20 से ज्यादा लोगों के चालान किए। इसी तरह नावाबाद, जानीपुर, पक्का डंगा, सतवारी, डगियाना में भी चालान काटे हैं। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि आगे भी कार्रवाई जारी रखी जाएगी। इस दौरान लोगों को सामाजिक दूरी का ध्यान रखने के लिए भी जागरूक किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed