फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Jammu and Kashmir, Municipal Corporation demolishes hospital structure without approval

जम्मू-कश्मीरः नगर निगम ने बिना मंजूरी बन रहे अस्पताल का ढांचा गिराया

Mon, 24 Aug 2020 02:12 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: जम्मू और कश्मीर ब्यूरो Updated Mon, 24 Aug 2020 02:12 AM IST
विज्ञापन
Jammu and Kashmir, Municipal Corporation demolishes hospital structure without approval
बिना मंजूरी के बन रहे अस्पताल के ढांचे को नगर निगम ने गिराया - फोटो : अमर उजाला

जम्मू में डिली (ग्रेटर कैलाश) के पास बिना मंजूरी के बन रहे अस्पताल के ढांचे को विरोध के बीच नगर निगम की टीम ने गिरा दिया। बहुमंजिला इमारत के लिए किया जा रहा निर्माण गैर मुमकिन खड्ड क्षेत्र में हो रहा था, जिसे निगम ने पहले भी एक बार सील कर दिया था। नगर निगम ने निर्माण गिराने के लिए नोटिस जारी करने के बाद रविवार सुबह कार्रवाई को अंजाम दिया। वर्तमान में निजी अस्पताल के भवन के लिए शटरिंग का काम चल रहा था।

विज्ञापन


निगम टीम को इस संबंधी शिकायत मिली थी। टीम रविवार सुबह पौने सात बजे पहुंची और कार्रवाई शुरू की। इस दौरान विरोध भी हुआ लेकिन टीम ने कार्रवाई जारी रखी जो सुबह आठ बजे तक चली। अभी सामने वाला ढांचा ही गिराया जा सका है। मशीनरी के अभाव में टीम को कार्रवाई बीच में रोकनी पड़ी। अभी पूरा ढांचा गिराने में चार से पांच दिन लगेंगे।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि यह भवन शोभा रानी के नाम पर बन रहा है। नगर निगम पहले ही नक्शे को नामंजूर कर चुका है। इसके लिए कोई भी अनुमति भवन निर्माण के लिए नहीं दी गई है। भवन मालिक ने अपने स्तर पर ही काम शुरू कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


नगर निगम आयुक्त अवनी लवासा ने कहा कि गैर मुमकिन खड्ड क्षेत्र में निर्माण नहीं किया जा सकता। इसका नक्शा नामंजूर कर दिया गया था। रोक के बावजूद निर्माण जारी होने की सूचना पर ढांचे को गिराया गया है। शहर में जहां अवैध निर्माण होगा, उसे पूरी सख्ती के साथ ढहाया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed