फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   action ,incroachment,jammu news

विरोध के बीच वार्ड-7 में नाले से तीन अवैध आवासीय ढांचे गिराए

विज्ञापन
action ,incroachment,jammu news
जम्मू। जम्मू शहर में नगर निगम अतिक्रमण हटाओ अभियान दूसरे दिन भी जारी रखा। रविवार को वार्ड सात में नाले पर बने तीन आवासीय ढांचों (घरों) को गिराया है। नगर निगम ने दो अलग-अलग नालों पर किए गए अतिक्रमण पर यह कार्रवाई की है। शनिवार को नई बस्ती में नाले पर बनी अवैध दुकानें तोड़ी गई हैं। रविवार को कार्रवाई के दौरान लोगों ने विरोध किया, लेकिन पुलिस की मदद से मगर नगर निगम के अधिकारियों ने कार्रवाई जारी रखी। अधिकारियों ने बताया कि नालों पर किया गया अतिक्रमण बारिश के दौरान मुसीबत बन रहा है, नाले ओवरफ्लो होने से जिससे काफी नुकसान हो रहा है। इससे बचने के लिए अब नालों पर अवैध रूप से बनाए गए ढांचों को तोड़कर सफाई की जा रही है। इसके बाद नानक नगर और कालिका कालोनी में भी नालों पर बने ढांचों को तोड़ा जाएगा। नगर निगम के अनुसार शहर में 171 नाले हैं। इन पर कई जगह अतिक्रमण है। नाले साफ तो किए जाते हैं, मगर इन पर ढांचे बने होने के कारण पूरी तरह से सफाई नहीं हो पाती है। बस स्टैंड और रिहाड़ी से गुजरते नाले के किनारे भी अतिक्रमण हटाया जाएगा। सीटीओ हरेंद्र सिंह ने कहा कि दूसरे दिन वार्ड सात में कार्रवाई की गई है। सभी जगह नालों से अतिक्रमण हटाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed