{"_id":"609c3ddf8ebc3e317507a47f","slug":"action-froud-jammu-news-jammu-city-news-jmu235169356","type":"story","status":"publish","title_hn":"महामारी के बीच मनमाने दाम वसूल रहे मुनाफाखोर; सात के खिलाफ एफआईआर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महामारी के बीच मनमाने दाम वसूल रहे मुनाफाखोर; सात के खिलाफ एफआईआर
विज्ञापन
जम्मू। जिला प्रशासन की ओर से गठित की गई टीमों ने जम्मू और आसपास इलाकों में चेकिंग अभियान तेज कर दिया है। बुधवार को कालाबाजारी करते सात दुकानदारों पर कार्रवाई करते हुए 23500 रुपये जुर्माना वसूला गया। बुधवार सुबह जैसे ही टीम बाजार में पहुंची तो दुकानदारों में हड़कंप मच गया।
इस दौरान आपातकालीन सुविधाओं मेडिकल इक्यूपमेंट, फल-सब्जी और किराना के सामान के तय रेट से अधिक दाम वसूले जा रहे थे। अधिकारियों ने आरोपी दुकानदारों पर जुर्माने के साथ एफआईआर दर्ज की है। टीम में शामिल एडीसी, मापतोल विभाग, पुलिस और अन्य विभागों के अधिकारियों ने शालामार, सिटी चौक, कनक मंडी और आसपास इलाकों में कार्रवाई की है।
आरोपियों में कैमिस्ट शॉप, किराना की दुकान, होल सेलर, फल और सब्जी विक्रेता शामिल हैं। निरीक्षण के दौरान पाया गया कि दवा की दो दुकानों में नियमों की अवहेलना की रही जा रही थी। उपभोक्ताओं से सामान के तय रेट से ज्यादा दाम वसूल किया जा रहा था। सूची में रेट कुछ और, मगर वसूला कुछ और जा रहा है।
विज्ञापन
इसी तरह लीगल मेट्रालॉजी एंड कंज्यूमर प्रोडक्शन के डिप्टी कंट्रोलर मनोज प्रभाकर ने त्रिकुटा नगर, कुवी वाली गली, शास्त्री नगर और गांधी नगर अस्पताल में चेकिंग की। चेकिंग के दौरान फल, सब्जी, दूध, बेकरी, किराना की दुकान, मेडिकल डिवाइस सेलर सहित पांच दुकानदारों पर मामला दर्ज किया है। यहां पर ऑक्सीमीटर पर ओवरचार्ज किया जा रहा था। बेकरी और दूध को कुल भार से कम देने पर भी कार्रवाई की गई है। कुल मिलाकर टीम ने 23500 हजार रुपये जुर्माना वसूला है। निमयों तोड़ने पर सख्त कार्रवाई अमल में लाने के निर्देश दिए गए हैं। इस कार्रवाई से दुकानदारों में हड़कंप मच गया है।